फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two new postgraduate courses will be included in SD Women's College, BCA seats will increase in Government College.

Hisar News: एसडी महिला महाविद्यालय में स्नातकोत्तर के दो नए कोर्स होंगे शामिल, राजकीय महाविद्यालय में बीसीए की बढ़ेगी सीटें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Two new postgraduate courses will be included in SD Women's College, BCA seats will increase in Government College.
एसडी महिला महाविद्यालय का प्रवेश द्वार।
हांसी। एसडी महिला महाविद्यालय में इस वर्ष कोर्सों की सीटें बढेंगी। महाविद्यालय में स्नातकोत्तर के दो नए कोर्स एमए पॉलिटिकल व एमए हिस्ट्री शामिल होंगे। वहीं राजकीय महाविद्यालय में बीसीए में सीटों की संख्या 60 से बढ़कर 120 होगी। एसडी महिला महाविद्यालय में स्नातकोत्तर के पहले से तीन कोर्स है।
विज्ञापन

एमए अंग्रेजी, एमए योग व एमकॉम। वहीं अब दो नए कोर्स महाविद्यालय के कोर्स में शामिल होंगे। दोनों नए कोर्स एमए पॉलिटिकल और इतिहास में 60-60 सीटें होंगी। वहीं राजकीय महाविद्यालय में बीसीए की 60 सीटें हैं। बीते तीन वर्षों से बीसीए कोर्स की मांग बढ़ रही है। जिसके चलते महाविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय को 60 सीट बढ़ाने के लिए लिखा है। जल्दी ही इसकी अनुमति मिलने की संभावना है। बता दें कि शहर में दो महाविद्यालय हैं राजकीय महाविद्यालय व एसडी महिला महाविद्यालय। दोनों महाविद्यालयों में स्नातक कोर्सों में कुल 1480 सीटें हैं। यहां बीए की मांग सबसे ज्यादा रहती है। दोनों महाविद्यालयों में आगामी कुछ दिनों में दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। दोनों ही महाविद्यालयों में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत दाखिले होंगे। दाखिला प्रक्रिया शुरू होने से पहले महाविद्यालयों में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय में इतने हैं कोर्स
राजकीय महाविद्यालय में स्नातक स्तर के पांच कोर्स चल रहे हैं। अभी बीए, बीकॉम, बीसीए, बीएससी (नॉन मेडिकल), बीएससी ऑनर्स (गणित), स्किल आधारित व जॉब-ओरिएंटेड कोर्स, बीसीए कोर्स हैं। साथ ही स्नातकोत्तर स्तर के भी तीन कोर्स एमकॉम, पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लिकेशन व पीजी डिप्लोमा इन योग चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन


महाविद्यालय में स्नातकोत्तर के दो नए कोर्स शामिल हुए हैं। दोनों नए कोर्स के लिए अनुमति मिल गई है। - एसके गुप्ता, प्रिंसिपल, एसडी महिला महाविद्यालय


इतनी हैं दोनों महाविद्यालयों के कोर्स में सीटें
गवर्नमेंट कॉलेज में कुल सीटें
कोर्स सीट
बीए 400
बीकॉम 160
बीएससी (नॉन मेडिकल)160
बीसीए 60
बीएससी (ऑनर्स गणित) 20
पीजीडीसीए 40
पीजी डिप्लोमा इन योगा व मेंटल हेल्थ 40
कुल सीट-800

एसडी कॉलेज में कुल सीटें
कोर्स सीट
बीए ग्रांट इन एड 320
बीए एसएफएस 80
बीकॉम ग्रांट इन एड 120
बीकॉम एसएफएस 80
बीएससी एसएफएस 80
कुल सीट-680
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed