{"_id":"626d83b7fcea0c02703265cc","slug":"two-more-new-cases-of-corona-surfaced-hisar-news-hsr6304075170","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के 2 और नए केस सामने आए संख्या बढ़कर 7 पर पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के 2 और नए केस सामने आए संख्या बढ़कर 7 पर पहुंची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के दो और नए केस सामने आए
हिसार। जिले में हर रोज कोरोना के नए केस सामने आ रहे हैं। शनिवार को भी दो नए केस कोरोना के आए। मरीजों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। मरीजों का घर पर ही उपचार चल रहा है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा सैंपलिग बढ़ा दी गई है। नागरिक अस्पताल में ओपीडी में आने वाले मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके अलावा लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
मास्क जरूर पहनें
सीएमओ डॉ, रतना भारती ने कहा कि एक बार फिर से कोरोना के केस सामने आने लगे हैं। ऐसे में मास्क जरूर पहनें और दो गज की दूरी बनाकर रखें। नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों, स्टाफ नर्स और अन्य कर्मचारियों को मास्क पहनने के लिए निर्देश दिए हैं। इसके अलावा ओपीडी में आने वाले मरीजों के सैंपल लिए जा रहे है। मरीजों की संख्या को देखते हुए सैंपलिंग बढ़ा दी है।
संख्या सात पर पहुंची
डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस ऑफिसर चिकित्सक सुभाष खतरेजा ने बताया कि शनिवार को जिले में कोरोना संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं। जिले में एक्टिव केसों की संख्या बढ़क़र सात हो गई है तथा रिकवरी रेट 98.09 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि जिले में 9 लाख 22 हजार 489 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें संक्रमण के कुल 62 हजार 65 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक कुल 60 हजार 879 लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। कोविड-19 की पहली लहर में 327, दूसरी लहर में 814 तथा तीसरी लहर में 38 संक्रमित मरीजों की मृत्यु हुई है।