{"_id":"651d05105132523633047287","slug":"two-hour-symbolic-protest-in-hisar-roadways-employees-locked-main-gate-thousands-of-passengers-troubled-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में दो घंटे का सांकेतिक धरना: रोडवेज कर्मचारियों ने मुख्य गेट पर जड़ा ताला, हजारों यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में दो घंटे का सांकेतिक धरना: रोडवेज कर्मचारियों ने मुख्य गेट पर जड़ा ताला, हजारों यात्री परेशान
Wed, 04 Oct 2023 11:54 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 04 Oct 2023 11:54 AM IST
सार
हिसार में सांझा मोर्चा के पदाधिकारियों के नेतृत्व में रोडवेज का चक्का जाम किया गया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि पिछले काफी समय से मांगें लंबित चल रही हैं। कई बार रोडवेज महाप्रबंधक से मिल चुके है। मगर मांगों को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
हिसार में प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार में रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लागू नहीं करने पर बुधवार को मुख्य बस अड्डे के दोनों गेट बंद कर ताले लगा दिए। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। दो घंटे बसों का चक्का जाम करने से हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अपने समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन
सांझा मोर्चा के पदाधिकारियों के नेतृत्व में रोडवेज का चक्का जाम किया गया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि पिछले काफी समय से मांगें लंबित चल रही हैं। कई बार रोडवेज महाप्रबंधक से मिल चुके है। मगर मांगों को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को कंफर्म नहीं करना, कर्मचारियों का टीए और डीए नहीं देना, 2016 के चालकों को समय पर वेतन नहीं देना आदि मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन
ये लोग रहे मौके पर मौजूद
इस मौके पर राजकुमार चौहान, राजबीर दूहन, नरेंद्र खरड़, नरेंद्र सोनी, अमित जुगलान, जितेंद्र शर्मा, अरुण शर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि रोडवेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल के साथ सांझा मोर्चा के पदाधिकारियों की मंगलवार को बैठक हुई थी। डेढ़ घंटे तक चली बैठक में मगर मांगों पर कोई सहमति नहीं बनी। इस पर सांझा मोर्चा ने दो घंटे चक्का जाम करने का ऐलान कर दिया था।
विज्ञापन