फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two friends having a birthday party at Dhaba attacked with sharp weapons

ढाबे पर जन्मदिन की पार्टी कर रहे दो दोस्तों पर तेजधार हथियार से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Two friends having a birthday party at Dhaba attacked with sharp weapons
हिसार। जिंदल पुल के पास मछली मार्केट स्थित बलबहादुर ढाबे पर जन्मदिन की पार्टी कर रहे दो दोस्तों पर कुछ युवकों ने तेजधार हथियार और डंडों से हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने जख्मी हालत में उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल दयानंद के बयान पर मित्तल नगर निवासी चिंटू और अन्य के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए बयान में मूलरूप से जिला फतेहाबाद के सनियाना गांव निवासी दयानंद ने बताया कि वह सूर्य नगर में रहता है और दिल्ली बाईपास पर मार्डन मारुति एजेंसी में डेंटर का काम करता है। दो मार्च को साथ में काम करने के वाले कर्मचारी और सूर्य नगर निवासी मंदीप का जन्मदिन था। शाम को मंदीप और 12 क्वार्टर निवासी देवेंद्र के साथ जिंदल पुल के पास मछली मार्केट में बलबहादुर के ढाबे पर बैठकर पार्टी कर रहे थे। तभी वहां पर बैठे कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक नामजद समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed