फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two children died of corona in Agroha Medical College of Hisar

हिसार: अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में कोरोना से तीन माह की बच्ची व सात साल के बच्चे की मौत, अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थे

Sun, 30 Jan 2022 11:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 30 Jan 2022 11:18 PM IST
सार

बच्चे निमोनिया सहित अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थे। बच्ची उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर व बच्चा कैथल का रहने वाला था। 

विज्ञापन
Two children died of corona in Agroha Medical College of Hisar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हरियाणा के हिसार जिले में रविवार को कोरोना से दो बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में एक तीन माह की बच्ची व एक सात साल का बच्चा शामिल है। ये दोनों ही कोरोना सहित अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे। इन्हीं बीमारियों के कारण ये दोनों अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन थे। एक दिन पहले ही इनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

विज्ञापन


इसके बाद इन दोनों को कोरोना वार्ड में शिफ्ट किया गया, जहां रविवार को दोनों ने दम तोड़ दिया। बच्ची का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर और सात साल का बच्चा कैथल का रहने वाला था। मेडिकल कॉलेज के डीएमएस एवं नोडल अधिकारी डॉ. राजीव चौहान ने बताया कि फिलहाल यहां कोरोना के 26 मरीज भर्ती हैं।

विज्ञापन

जिले में कोरोना के 248 नए मरीज मिले

उधर, रविवार को जिले में कोरोना के 248 केस मिले। संक्रमितों में 15 किसान, 41 विद्यार्थी, 44 गृहिणियों समेत, शिक्षक, सीनियर सिटीजन, जीजेयू से स्टाफ कर्मी, एचएयू से स्टाफकर्मी, बैंक कर्मचारी, पुलिसकर्मी, चार महीने का बच्चा शामिल है। इसके साथ ही तीसरी लहर में संक्रमित मिलने वालों का आंकड़ा बढ़कर 5820 हो गया है। इनमें से 4359 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल जिले में 1461 मरीज सक्रिय है। जिले में रिकवरी रेट 95.63 हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

1053 को लगी वैक्सीन 

जिले में रविवार को कोरोना से बचाव के लिए 1053 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें 60 से अधिक आयु वर्ग में 21 को, 45 से 60 के आयु वर्ग में 42 और 18 से 44 के आयु वर्ग में 207 को वैक्सीन लगाई गई। वहीं 15 से 17 आयु वर्ग में 246 किशोरों को वैक्सीन लगाई गई। इसके अलावा 131 को बूस्टर डोज लगाई गई।


जिले में अब तक लगी पहली वैक्सीन 

कुल वैक्सीनेशन - 1275786

हेल्थ वर्कर - 14580 

फ्रंटलाइन वर्कर - 8787 

60 से अधिक आयु वर्ग - 164513 

45-60 आयु वर्ग - 263061

18-44 आयु वर्ग - 756414

15-17 आयु वर्ग - 68430

 

दूसरी डोज लगी -  854509

हेल्थ वर्कर - 14445

फ्रंटलाइन वर्कर - 8672

60 से अधिक आयु वर्ग - 123170

45-60 आयु वर्ग - 202417

18- 44 आयु वर्ग - 505805

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed