फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two accused caught with trucks

पुलिस ने चोरी के ट्रकों सहित दो आरोपी किए काबू, भेजा जेल

Tue, 15 Sep 2020 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Two accused caught with trucks
शहर की कपास मंडी में खड़े 2 ट्रक चोरी होने के मामले में पुलिस ने चंडीगढ़ के फेज वन से ट्रकों सहित दो आरोपियों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों में अकलाना मंडी निवासी सुशील व गांव भेरियां का प्रवीन शामिल है। पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें अदालत ने जेल भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन

चोरी किए गए ट्रकों के माध्यम से आरोपियों की मंशा शराब तस्करी करने की थी। आरोपियों ने चोरी किए ट्रकों की नंबर प्लेट भी बदली हुई थी। उनकी मोबाइल की लोकेशन पुलिस द्वारा ट्रेस करने पर वे पकड़ में आ गए। उल्लेखनीय है कि 29 अगस्त की देर रात शहर की कपास मंडी से दो ट्रक चोरी होने की शिकायत उकलाना मंडी निवासी ट्रक मालिक राकेश कुमार व यतिन बंसल ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रकों की तलाश आरंभ कर दी थी। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि चोरी किए गए ट्रकों का इस्तेमाल शराब तस्करी के लिए किया जाना था। आरोपितों ने पुलिस को यह भी बताया कि वारदात को अंजाम देने वालों में 6 लोग शामिल थे। जब पुलिस ने इन ट्रकों को कब्जे में लिया तो दोनों ट्रकों पर पंजाब की नंबर प्लेट लगी थी। मामले के अन्य आरोपियों को भी पुलिस जल्द गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed