फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two accused arrested for stealing a bag containing Rs 12 lakh from the bank customer service center

बैंक ग्राहक सेवा केंद्र से 12 लाख रुपये से भरा बैग चुराने वाले दो आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for stealing a bag containing Rs 12 lakh from the bank customer service center
दोनों चोर एसपी नितिका गहलोत के साथ। संवाद - फोटो : Hisar
हांसी। सिद्धि विनायक बैंक ग्राहक सेवा केंद्र से 12 लाख रुपये से भरा बैग चोरी करने के दो आरोपियों को पुलिस ने बुधवार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान बड़सी निवासी विनय और प्रदीप के रूप में हुई है। शहर थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि एसपी नितिका गहलोत के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन किया गया था जिस पर बड़ी सफलता हासिल हुई है। वीरवार को दोनो आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। रिमांड पर लेकर चोरी की गई राशि बरामद की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि 27 जनवरी की रात भगत सिंह रोड स्थित बैंक ग्राहक सेवा केंद्र से 12 लाख रुपये चोरी हो गए थे। इस दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए फोटो और वीडियो जारी की थी। दोनों युवक केंद्र में भी ग्राहक बनकर बहाने से गए थे। वहां से आने के बाद वह केंद्र के पास ही रहे। इस बारे में सोनू सिंधवानी ने शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed