फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two accused arrested, 3 illegal pistols and 2 cartridges recovered

Hisar News: दो आरोपी काबू, 3 अवैध पिस्तौल और 2 कारतूस बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested, 3 illegal pistols and 2 cartridges recovered

विज्ञापन
हिसार। जिला पुलिस की एबीवीटी टीम ने दो आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से तीन अवैध पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए। जांच अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान अग्रोहा रोड खेदड़ पर गांव लोहारी राघो निवासी बलजीत उर्फ धोला को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दो अवैध पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए।
इसी प्रकार गश्त के दौरान बधावड़ रोड टी-प्वाइंट पर गांव बधावड़ की तरफ से आ रहे गांव सिसाय निवासी सुनील उर्फ सोनू पुत्र रतन सिंह को दबोचा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अवैध पिस्तौल बरामद हुई। बरामद हथियारों को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बरवाला में शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

टीम प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपी पहले भी कई संगीन वारदातों में शामिल रह चुके हैं। आरोपी बलजीत उर्फ धोला पर हत्या के प्रयास, लूट, चोरी और शस्त्र अधिनियम के तहत थाना बरवाला और शहर जींद में पांच केस दर्ज हैं। आरोपी सुनील उर्फ सोनू पर गिरोहबंदी, लूट, हत्या का प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत थाना नारनौद, सिविल लाइन, सदर हिसार, मुनक (पंजाब), महेंद्रगढ़, सदर और शहर हांसी में 10 केस दर्ज हैं। आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। उन्हें मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed