फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Twenty-two million looted from petrol pump Karinde

पेट्रोल पंप के कारिंदे से पौने दो लाख लूटे

Thu, 21 Aug 2014 12:02 AM IST
hisar
hisar Updated Thu, 21 Aug 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन

रेड स्कवेयर मार्केट में दिन दहाड़े पेट्रोल पंप के कारिंदे से बाइक सवार दो युवक स्टेट बैंक के सामने से पौने दो लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। कारिंदा संजय लाहौरिया चौक स्थित नंद पेट्रो सिटी पेट्रोल पंप का था। वह मैनेजर के साथ बाइक पर सवार होकर एसबीआई बैंक में रोजाना की तरह कैश जमा करवाने आया था।

विज्ञापन


 लुटेरे ने संजय के कैश बैग को झपटा तो दोनों में बैग को लेकर एक-दूसरे में खींचतान भी हुई। युवक बैग छीनने में कामयाब रहा और मौके से बाइक पर बैठकर रामपुरा मोहल्ले की तरफ भाग गया। संजय ने मामले की सूचना उसने तुरंत पुलिस को दी। पुलिस इंस्पेक्टर मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे। लूट की वारदात के बाद तुरंत पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी गई। मामले की सूचना मिलते ही हजकां प्रदेश महासचिव गौतम सरदाना भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में संजय ने बताया कि वह लाहौरिया चौक स्थित गौरव तायल के पेट्रोल पंप पर काम करता है। दोपहर को वह और मैनेजर सुरेंद्र एक लाख 70 हजार रुपयों से भरा बैग लेकर बैंक आए थे। रेड स्कवेयर मार्केट में एसबीआई बैंक के सामने जब वे पहुंचे तो वहीं से मैनेजर सुरेंद्र बाइक से उतरकर बीएसएनएल एक्सचेंज में बिल भरने के लिए चले गए। वह बाइक खड़ी कर जैसे ही बैंक की तरफ जाने लगा तो एक युवक जो पहले ही सीढ़ियों पर खड़ा था, उतरकर उसकी तरफ आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइड से निकलते हुए उसने बैग झपट लिया। बैग की तनी संजय के हाथ में आ गया। दोनों के बीच खींचतान हुई। संजय चिल्लाया, लेकिन लुटेरा बैग छीनकर सामने खड़ी स्टार्ट बाइक पर बैठकर अपने साथी के साथ फरार हो गया। संजय युवकों के पीछे पैदल भी दौड़ा, लेकिन युवक रामपुरा मोहल्ला वाली सड़क पर एलआईसी ऑफिस के पीछे से भाग गए। मामले की सूचना उसने तुरंत पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस इंस्पेक्टर मुकेश, एसपी स्पेशल स्टाफ प्रशांत कुमार, सीआईए स्टाफ सहित कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस इंस्पेक्टर मुकेश ने बताया कि हमें रुपये छीनने की सूचना मिली थी। शहर में नाकेबंदी करवा दी गई थी और मामले की जांच जारी है। वहीं आसपास उन्होंने सीसीटीवी देखे। घटनास्थल के नजदीक लगा एक सीसीटीवी बंद मिला।

संजय ने बताया कि लूट की वारदात करने वाला शायद उनका इंतजार कर रहा था। वह पहले ही बैंक के साथ लगे एटीएम के सामने सीढ़ियों पर बैठा था। जैसे ही पेट्रोल पंप कर्मी आया, लुटेरा तुरंत खड़ा हो गया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों और कारिंदे का कहना है कि युवकों ने चेहरे पर कपड़ा इत्यादी नहीं बांधा हुआ था। सरेआम वारदात को अंजाम देकर वे नीले रंग के डिस्कवर बाइक पर बैठकर फरार हो गए। इनमें से एक की उम्र करीब 25-26 साल और एक की उम्र कारिंदे ने 30 से 35 वर्ष के आसपास बताई है।

कारिंदे का कहना था कि वारदात के समय बड़ा इत्तफाक था। वह जैसे ही बाइक से उतरकर कंधे पर बैग लटकाकर चलने लगा। सामने युवक के नजदीक खड़ा एक भिखारी दौड़कर आया और उसने संजय से रुपये मांगे। संजय ने उसे कहा कि उसके पास खुले नहीं हैं। भिखारी ने कहा मैं खुले दे दूंगा, आप कुछ तो दो। इतना कहते ही संजय ने भिखारी को डांट दिया और एकदम साइड से निकल रहा युवक बैग पर झपट पड़ा और रुपये लूटकर फरार हो गया।


रेड स्कवेयर मार्केट में ठीक उसी स्थान पर 14 जुलाई को अग्रवाल कॉलोनी निवासी मनोज को चाकू मारकर उससे लाखों रुपये लूटकर आरोपी फरार हो गए थे। हालांकि अभी तक पुलिस इस मामले का ही खुलासा नहीं कर पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed