{"_id":"65fca21f56d6d2cf330aaf77","slug":"truck-hits-buggy-elderly-farmer-dies-hisar-news-c-21-hsr1020-346356-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ट्रक ने बुग्गी को मारी टक्कर, बुजुर्ग किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ट्रक ने बुग्गी को मारी टक्कर, बुजुर्ग किसान की मौत
विज्ञापन
बरवाला। गांव पाबड़ा व बालक के बीच खेत से लौट रहे बुजुर्ग की बुग्गी को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गांव बालक निवासी 71 वर्षीय रणधीर की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भतीजे रोहतास के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
रोहतास ने बताया कि वह रणधीर की बुग्गी की पीछे बाइक पर चल रहा था। इस दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बुग्गी को टक्कर मार दी व फरार हो गया। टक्कर लगने से रणधीर बुरी तरह घायल हो गया। राहगीरों की सहायता से रणधीर को उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज लेकर गए, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। संवाद