फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Trees and electric poles obstructed making Camry Road four-lane

कैमरी रोड को फोरलेन बनाने में बाधा बने पेड़ और बिजली के खंभे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Trees and electric poles obstructed making Camry Road four-lane
हिसार। शहर के कैमरी रोड को फोरलेन बनाने का वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है, मगर साइट पर खड़े बिजली के खंभे व पेड़ प्रोजेक्ट में बाधा बन गए हैं, जिस कारण से एजेंसी काम शुरू नहीं कर पा रही है। हालांकि बिजली निगम की तरफ से खंभों को शिफ्ट करने का टेंडर किया जा चुका है और वन विभाग के पास पेड़ों की कटाई को लेकर पैसा जमा करवाया जा चुका है। बावजूद इसके दोनों विभागों की तरफ से न तो पेड़ों की कटाई शुरू की गई है और न ही खंभों को शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि अक्टूबर में इस प्रोजेक्ट का टेंडर ओपन कर दिया गया था। मगर विभाग के इंजीनियर इन चीफ की सेवानिवृत्ति के कारण टेंडर अलॉट नहीं किया जा सका और दो माह तक अलॉटमेंट ही नहीं हो सकी। 30 नवंबर इंजीनियर इन चीफ की सेवानिवृत्ति के बाद उक्त पद पर नए अधिकारी की नियुक्ति की गई। इसके बाद टेंडर को अलॉट किया गया। करीब एक सप्ताह पहले ही एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी किया गया है।
विज्ञापन

रोड की लंबाई 2.7 किलोमीटर है, 11 करोड़ आएगा खर्च
इस रोड को बालसमंद नहर से लेकर नगर निगम की सीमा तक बनाया जाना है। इस रोड की लंबाई 2.7 किलोमीटर है। मगर इस रोड पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण भी किया जा रहा है, जिसकी लंबाई 600 मीटर है। इस तरह बीएंडआर 2.1 किलोमीटर के रोड को फोरलेन बनाएगा। इस पर करीब 11 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण एजेंसी को इस रोड को एक साल में तैयार करके देना होगा। फोरलेन बनने से रोड की चौड़ाई 14 मीटर हो जाएगी। रोड के बीच में 1.20 मीटर का सेंट्रल वर्ज भी बनाया जाएगा। रोड के दोनों तरफ एक-एक मीटर की बरसाती ड्रेनेज का प्रावधान भी किया गया है। रोड व बरसाती ड्रेनेज के बीच खाली जगह पर इंटरलॉकिंग ब्लॉक लगाए जाएंगे। यह रोड तारकोल से बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 हजार की आबादी को मिलेगा फायदा
कैमरी रोड पर बालसमंद नहर के पार करीब एक दर्जन छोटी-बड़ी कॉलोनियां बसी हुई हैं। इसके अलावा इस रोड पर काफी गांव हैं। इनकी आबादी 25 हजार से ज्यादा है। इस रोड के फोरलेन बनने से इन लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।

एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। साथ ही बिजली विभाग को खंभे शिफ्ट करने व वन विभाग को पेड़ों की कटाई शुरू करने को कहा गया है। - दलबीर राठी, एसडीओ, बीएंडआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed