फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   treders opse lock down

व्यापारी बोले-नहीं मानेंगे सम-विषम फार्मूला, खोलेंगे सभी दुकानें

Mon, 31 May 2021 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
treders opse lock down
सरकार ने 7 जून तक बढ़ाए गए लॉकडाउन में सम-विषम फार्मूले के साथ सुबह 9 से अपराह्न 3 बजे तक दुकानें खोलने की अनुमति दी है। मगर शहर के व्यापारियों ने सम-विषम फार्मूले का विरोध किया है। व्यापारियों का कहना है कि वे सम-विषय का नियम किसी भी सूरत में नहीं मानेंगे और सभी दुकानें खोलेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले बाजार खोलने को लेकर सरकार की तरफ से जारी किए दिशा-निर्देशों के अनुसार व्यापारी सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक ही सम-विषय के नियम के अनुसार ही दुकान खोल सकते थे। इस पर व्यापारियों ने मांग की थी कि सरकार सम-विषम की शर्त को हटाए और समय में बदलाव किया जाए। सरकार ने भी व्यापारियों की मांगों को पूरी तरह न मानते हुए सिर्फ समय में बदलाव कर दिया।
विज्ञापन

शॉपिंग मॉल सुबह 10 से शाम 6 बजे तक खुल सकेंगे
उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि जिले में महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा के तहत दुकानदारों को राहत दी गई है। अब वे सम-विषम फॉर्मूला के साथ सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपनी दुकानों को खोल सकेंगे। पहले यह समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक था। इसी तरह से सीमित संख्या में शॉपिंग मॉल के खुलने संबंधी भी अनुमति प्रदान की गई है। शॉपिंग मॉल सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुल सकेंगे। हालांकि उन्हें जिला प्रशासन से अनुमति लेनी होगी और मॉल में तमाम व्यवस्थाओं के लिए नियम बनाने होंगे। शॉपिंग मॉल को ग्राहकों की सीमित संख्या और तय समय सीमा का पालन करना होगा। इसके लिए एक फॉर्मूला बनाया गया है जिसके तहत 25 वर्ग मीटर के क्षेत्र में एक व्यक्ति को उपस्थित रहने की अनुमति होगी। मॉल संचालकों को आने व जाने के रास्तों पर नजर रखने के लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन विकसित करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल महामारी की स्थिति को देखते हुए टाइमिंग ठीक है। मगर सम-विषम को व्यापारी किसी भी सूरत में नहीं मानेंगे। इसे लेकर सोमवार को जिला प्रशासन से बातचीत करने का प्रयास किया जाएगा।

- राजेंद्र चुटानी, प्रधान, तिरंगा रोड मार्केट एसोसिएशन।
हम सम-विषम के फॉर्मूले को बिल्कुल भी नहीं मानते। सोमवार को बाजार में सभी दुकानें खोली जाएंगी। हमनें टाइमिंग भी सुबह 9 से 5 बजे करनी की मांग की थी, लेकिन सरकार ने दोपहर 3 बजे तक की ही अनुमति दी।
-अजय सैनी, प्रधान, राजगुरु मार्केट ऑर्गेनाइजेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed