{"_id":"67ea25cac721064727003a96","slug":"travelling-in-hisar-will-be-expensive-new-toll-rates-will-be-implemented-from-midnight-today-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में सफर होगा महंगा: आज आधी रात से लागू हो जाएंगे टोल पर नए रेट, जानें अब कितने चुकाने होंगे दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में सफर होगा महंगा: आज आधी रात से लागू हो जाएंगे टोल पर नए रेट, जानें अब कितने चुकाने होंगे दाम
Mon, 31 Mar 2025 10:49 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 31 Mar 2025 10:49 AM IST
सार
रामायण टोल प्लाजा के मैनेजर विजय शर्मा ने बताया कि एन.एच.ए.आई. द्वारा जिले के टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों के लिए शुल्क की नई दरें लागू कर दी है। बढ़ी हुए दरें 31 मार्च रात्रि से लागू हो जाएंगी।
विज्ञापन
हिसार में टोल पर सफर होगा महंगा
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिसार में अब टोल प्लाजा से गुजरना महंगा हो जाएगा। जिले के सभी टोल प्लाजा (रामायण टोल प्लाजा, बाड्डोपट्टी टोल प्लाजा, लांधड़ी टोल प्लाजा और चौधरीवास टोल प्लाजा) पर 31 मार्च की मध्य रात्रि से नये रेट लागू हो जाएंगे। एन.एच.ए.आई.ने इन सभी टोल प्लाजा पर बढ़े हुए रेट की लिस्ट जारी कर दी है।
रामायण टोल प्लाजा के मैनेजर विजय शर्मा ने बताया कि एन.एच.ए.आई. द्वारा जिले के टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों के लिए शुल्क की नई दरें लागू कर दी है। बढ़ी हुए दरें 31 मार्च रात्रि से लागू हो जाएंगी।
रामायण टोल प्लाजा की नई दरें
व्हीकल की कैटेगरी एकल यात्रा शुल्क आना-जाना एक दिन
कार, जीप, वैन या एलएमवी 95 रुपए 145 रुपए
एलसीवी,एलजीवी, मिनी बस 155 235
बस या ट्रक (2 एक्सल) 330 495
एक्सल कमर्शियल वाहन 360 535
एचसीएम या ईएमई या एमएवी 515 775
बडे़ आकार के वाहन 625 940
बाडोपट्टी टोल प्लाजा की नई दरें
व्हीकल की कैटेगरी एकल यात्रा शुल्क आना-जाना एक दिन
कार, जीप, वैन या एलएमवी 125 रुपए 190 रुपए
एलसीवी,एलजीवी, मिनी बस 205 305
बस या ट्रक (2 एक्सल) 425 640
3 एक्सल कमर्शियल वाहन 465 700
एचसीएम या ईएमई या एमएवी 670 1005
बडे़ आकार के वाहन 815 1220
चौधरीवास टोल प्लाजा की नई दरें
व्हीकल की कैटेगरी एकल यात्रा शुल्क आना-जाना एक दिन
कार, जीप, वैन या एलएमवी 75 रुपए 110 रुपए
एलसीवी,एलजीवी, मिनी बस 120 175
बस या ट्रक (2 एक्सल) 245 640
3 एक्सल कमर्शियल वाहन 270 405
एचसीएम या ईएमई या एमएवी 390 580
बडे़ आकार के वाहन 470 710

मासिक पास में भी हो गई बढ़ोतरी
बरवाला,हिसार मार्ग पर स्थित बाडो पट्टी टोल से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए 1 अप्रैल से वाहन चलाना महंगा हो जाएगा। 1 अप्रैल से बाडो पटटी टोल से गुजरने वाले वाहन चालकों का टोल टैक्स बढ़ा दिया जाएगा। टोल टैक्स में प्रत्येक वर्ष इजाफा होता जा रहा है। जनरल मैनेजर गंगाधर ने बताया कि बाडो पट्टी टोल पर 1 अप्रैल से वाहनों का टोल टैक्स बढ़ाकर लिया जाएगा। यह टोल टैक्स 3 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। कार का टोल टैक्स 120 रुपए से बढ़ाकर 125 रुपए कर दिया गया है। ट्रक का टोल टैक्स 410 रुपए से बढ़ाकर 425 रुपए कर दिया गया है। 4 से 6 एक्सेल वाहनों का टोल टैक्स 645 रुपए से बढ़ाकर 670 रुपए कर दिया गया है। मासिक पास के टोल टैक्स में भी बढ़ौतरी कर दी गई है। मासिक पास का 340 रुपए से बढ़ाकर 350 रुपए कर दिया गया है।
विज्ञापन