फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Train will be canceled today between Rewari-Bhiwani

Hisar News: रेवाड़ी-बठिंडा ट्रेन रेवाड़ी-भिवानी के बीच आज रहेगी रद्द

Mon, 06 Jan 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 06 Jan 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Train will be canceled today between Rewari-Bhiwani
हिसार। भिवानी स्टेशन पर वॉशिंग लाइन पर गाड़ियों की अधिकता/विलंबता के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार ट्रेन संख्या 54782, रेवाड़ी-बठिंडा ट्रेन सोमवार को रेवाड़ी-भिवानी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। वहीं, यात्री सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 22915/22916 बांद्रा टर्मिनस- हिसार- बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक में दो थर्ड एसी सहित कुल 3 डिब्बे अतिरिक्त लगाए गए हैं। ट्रेन संख्या 22915 बांद्रा टर्मिनस- हिसार प्रारंभिक स्टेशन से 6 जनवरी को चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 22916 हिसार- बांद्रा टर्मिनस दिनांक 7 जनवरी को प्रारंभिक स्टेशन से चलेगी।
विज्ञापन



गंगानगर-रेवाड़ी ट्रेन में मिला युवक का शव

हिसार। गंगानगर-रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन में रविवार सुबह अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना पाकर आदमपुर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक जांच में व्यक्ति की मौत ठंड के कारण हार्ट फेल होना माना जा रहा है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि गंगानगर से रेवाड़ी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन आदमपुर पहुंची तो यात्रियों ने बताया कि डिब्बे में करीब 35 वर्षीय युवक अचेत अवस्था में पड़ा है। इसके बाद पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक ने काले रंग की जैकेट, नीले रंग की शर्ट व लोवर पहन रखा है। पुलिस मृतक की पहचान का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed