{"_id":"edf62c45fd9addeec78b39150cf43068","slug":"traffic-police-will-take-strictness-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली ऑटो घुमाने वालों पर होगी सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली ऑटो घुमाने वालों पर होगी सख्ती
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस खाली ऑटो घुमाने वालों पर सख्ती बरतेगी। बस स्टैंड से बिना सवारियों के शहर की सड़कों पर खाली ऑटो घुमाने वालों के पुलिस चालान करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
डीएसपी जयपाल सिंह इस मामले को लेकर मंगलवार को ऑटो चालकों की मीटिंग लेंगे। सोमवार को भी बस स्टैंड से बिना सवारी लिए नागोरी गेट तक पहुंचे ऑटो चालकों को पुलिस ने वापस डायवर्ट कर दिया। उन्होंने ऑटो चालकों को लेन बनाकर चलने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
व्यापारी खुद अतिक्रमण हटाने की नहीं कर रहे पहल
रेलवे रोड के व्यापारियों ने प्रशासन पर राजनीतिक दबाव बनाकर खुद के हिसार से ट्रैफिक प्लान तो लागू करवा लिया, मगर जाम की जड़ अतिक्रमण बढ़ाए बैठे दुकानदार इसे हटाने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
अभी तक किसी भी व्यापारी ने अतिक्रमण हटाने की पहल नहीं की। प्रशासन भी इसको लेकर सख्ती नहीं बरत रहा। फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण पैदल यात्रियों को सड़क पर चलना पड़ता है, जिसके कारण हादसे का भय बना रहता है।
खाली ऑटो लेकर घुमाने वालों पर सख्ती होगी। पहले मंगलवार को ऑटो चालकों की मीटिंग ली जाएगी। इसके बाद इन पर शिकंजा कसा जाएगा। इन्हें लेन में चलने के निर्देश भी दिए जाएंगे।
- जयपाल सिंह, डीएसपी हिसार
अतिक्रमण जाम की जड़ है व्यापारियों से इस बारे सुबह बात की जाएगी। उन्हें अतिक्रमण हटाना चाहिए ताकि पैदल चलने वालों के लिए रास्ता बन सके। यह व्यापारियों के साथ शहरवासियों के भी हित में है।
- रामजीलाल, एक्सईएन नगर निगम