{"_id":"691b6c31448c07d122083474","slug":"traffic-jam-caused-by-a-tractor-trolley-full-of-corn-overturning-hisar-news-c-21-hsr1020-752776-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: चिकनवास के पास तुड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: चिकनवास के पास तुड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से लगा जाम
विज्ञापन
अग्रोहा में पलटी तूड़ी से भरी ट्रॉली।
अग्रोहा। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या नौ पर गांव चिकनवास के पास सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे तुड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राॅली पलट गई। इससे मार्ग पर जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राॅली अग्रोहा से हिसार की तरफ जा रही थी। एक ट्रक को ओवरटेक करते समय यह हादसा हुआ।
गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन मार्ग के दोनों और लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रूट डायवर्ट कर दिया गया।
इससे वाहन चालकों को गांवों के आंतरिक मार्गों से होकर गुजरना पड़ा। इसके लिए वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इस दौरान चार घंटे की मशक्कत के बाद तूड़ी दूसरी ट्राॅली में भरने के बाद मार्ग पर आवाजाही शुरू हो गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। संवाद