{"_id":"61ccac07f44a1f32677a2d56","slug":"tower-wagon-derailed-after-colliding-with-bull-many-trains-affected-hisar-news-hsr6207331104","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ से टकराकर बेपटरी हुआ टावर वैगन, कई ट्रेनें हुईं प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ से टकराकर बेपटरी हुआ टावर वैगन, कई ट्रेनें हुईं प्रभावित
इंजन को हाइड्रोलिक सिस्टम के माध्यम से पटरी पर चढ़वाते रेलवे अधिकारी व कर्मचारी।
- फोटो : Hisar
Link Copied
बरवाला। हिसार-लुधियाना रेलमार्ग पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे उकलाना की तरफ से आ रहा रेलवे विभाग का टॉवर वैगन सांड़ से टकराकर बेपटरी हो गया। गनीमत यह रही कि टावर वैगन की स्पीड कम थी। वहीं, इंजन के नीचे फंसने से सांड़ की मौत हो गई। इस हादसे से कई ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
हाईराइज ओएचई निरीक्षण यान (टावर वैगन) रेलवे ट्रैक व हाईटेंशन लाइनों की जांच कर उसे दुरुस्त करने का काम करता है। हादसे के बाद रेलवे के इंजीनियरर्स, मैकेनिक एक स्पेशल ट्रेन से मौके पर पहुंचे। करीब दोपहर दो बजे टावर वैगन के इंजन को हाइड्रोलिक सिस्टम के माध्यम से पटरी पर चढ़ाया जा सका। हादसे के कारण 2 यात्री ट्रेनें और 3 माल गाड़ी देरी से अपने गंतव्य तक पहुंची। दोपहर तीन बजे के बाद हिसार-लुधियाना रेलवे ट्रैक ट्रेनों की आवाजाही के लिए सुचारु हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।