{"_id":"5dc083458ebc3e93d844a27c","slug":"tosham-road-work-immediately-on-progress-hisar-news-rtk5260524105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ काटने की मिली अनुमति, जल्द शुरू होगा तोशाम रोड फोरलेन का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ काटने की मिली अनुमति, जल्द शुरू होगा तोशाम रोड फोरलेन का कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के तोशाम रोड फोरलेन का निर्माण कार्य अब जल्द शुरू हो जाएगा। पर्यावरण मंत्रालय की तरफ से विभाग को पेड़ काटने की अनुमति मिल गई है। डाबड़ा चौक से साउथ बाईपास तक इस सड़क के दोनों तरफ करीब 400 पेड़ लगे हुए हैं, जो इस प्रोजेक्ट के आड़े आ रहे हैं। इन पेड़ों को काटने की अनुमति के न मिलने के कारण यह प्रोजेक्ट करीब चार माह से अटका पड़ा था।
बता दें कि शहर के डाबड़ा चौक से लेकर साउथ बाईपास तक के रोड को फोरलेन बनाया जाना प्रस्तावित है। नवंबर 2017 में मुख्यमंत्री ने इस रोड को फोरलेन बनाए जाने की घोषणा की थी। लोकसभा चुनाव से पहले इस प्रोजेक्ट का टेंडर ओपन कर दिया गया था। मगर आचार संहिता लगने और वर्क अप्रूवल न मिलने के कारण काम शुरू नहीं हो पाया था। चुनाव के बाद ठेकेदार को वर्क अप्रूवल मिली। इसके बाद विभाग ने पेड़ों की कटाई के लिए वन विभाग के पास करीब सवा करोड़ रुपये जमा कराए। मगर वन विभाग को पेड़ों की कटाई को लेकर पर्यावरण मंत्रालय की तरफ से अनुमति ही नहीं मिली।
यह है प्रोजेक्ट
करीब आठ करोड़ की लागत से इस रोड फोरलेन बनाया जाएगा। डाबड़ा चौक से साउथ बाईपास तक इस रोड की लंबाई लगभग दो किलोमीटर है। वर्तमान में इस रोड की चौड़ाई सात मीटर है। मगर फोरलेन बनने के बाद रोड की चौड़ाई 14 मीटर हो जाएगी। रोड के बीच में डिवाइडर भी बनाया जाएगा। यह 1.2 मीटर चौड़ा होगा। डिवाइडर पर लोहे की जाली वाली ग्रिल भी लगाई जाएंगी। दोनों तरफ एक-एक मीटर का फुटपाथ बनाया जाएगा। फुटपाथ पर इंटरलॉकिंग टाइलें भी लगाई जाएंगी। इस रोड से प्रतिदिन से लगभग 10 हजार वाहन गुजरते हैं। साउथ बाईपास बनने की वजह से इस रोड पर वाहनों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
यह होगा फायदा
तोशाम रोड शहर के व्यस्त मार्गों में से एक है। फिलहाल इस रोड की चौड़ाई काफी कम है, जिस कारण से अक्सर यहां जाम की स्थिति रहती है। इस रोड पर काफी संख्या में शिक्षण संस्थान और अस्पताल स्थित है। इसके अलावा तोशाम व इस रूट के गांवों के लोगों का इस रोड के जरिये ही आवागमन होता है। साथ ही सेक्टर-13, सेक्टर 16-17, साउथ बाईपास जाने के लिए लोग इस रोड का इस्तेमाल करते हैं।
साउथ बाईपास से डाबड़ा गांव तक का रोड भी बनेगा फोरलेन
डाबड़ा चौक से साउथ बाईपास तक का रोड फोरलेन बनने के बाद डाबड़ा गांव तक के रोड को भी फोरलेन बनाया जाएगा। इस हिस्से की लंबाई करीब 3.5 किलोमीटर है। इसका टेंडर भी हो चुका है। बीऐंडआर की तरफ से बिजली लाइन की शिफ्टिंग व पेड़ों की कटाई को लेकर बिजली निगम व वन विभाग के पास पैसा जमा कराया जा चुुका है। बीऐंडआर ने दोनों विभागों से जल्द इस काम को करने के लिए कहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत डाबड़ा माइनर पर फोरलेन ब्रिज भी बनाया जाना है। इसके लिए विभाग ने पाइल टेस्टिंग शुरू कर दी है।
वर्जन
वन विभाग को पेड़ों की कटाई के लिए पर्यावरण मंत्रालय की तरफ से क्लीयरेंस मिल गई है। विभाग जल्द ही पेड़ों की कटाई का काम शुरू कर देगा। इसी महीने इस रोड का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। इसके बाद आधार अस्पताल से डाबड़ा गांव वाले हिस्से का काम शुरू किया जाएगा।
- विशाल, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीऐंडआर हिसार