फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Tosham Fourlane Project Time Completed, 70 Percent Work Incomplete

तोशाम फोरलेन प्रोजेक्ट का समय पूरा, 70 प्रतिशत काम अधूरा

Mon, 22 Jun 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Tosham Fourlane Project Time Completed, 70 Percent Work Incomplete
Tosham Fourlane Project Time Completed, 70 Percent Work Incomplete - फोटो : Hisar
शहर के तोशाम रोड फोरलेन प्रोजेक्ट की समय सीमा पूरी हो गई है। पिछले वर्ष 20 जून को ही ठेकेदार को वर्क अलॉट किया गया था। टेंडर की शर्तों के अनुसार ठेकेदार को एक साल में इस काम को पूरा करना था। मगर अभी तक प्रोजेक्ट का 30 प्रतिशत काम ही पूरा हो सका है। वन विभाग व बिजली निगम के अड़ियल रवैये के कारण काम काफी लेट हुआ। एक साल बाद तक भी न तो वन विभाग की तरफ से प्रोजेक्ट के आड़े आ रहे पेड़ काटे गए और न ही बिजली निगम की तरफ से बिजली की लाइन शिफ्ट की गई है। दस दिन बाद में जिले में मानसून प्रवेश कर जाएगा, जिससे प्रोजेक्ट में और देरी होने की संभावना है।
विज्ञापन

बता दें कि नवंबर 2017 में मुख्यमंत्री ने डाबड़ा चौक से डाबड़ा गांव तक इस रोड को फोरलेन बनाए जाने की घोषणा की थी। वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले इस प्रोजेक्ट का टेंडर ओपन कर दिया गया था। मगर आचार संहिता लगने और वर्क अप्रूवल न मिलने के कारण काम शुरू नहीं हो पाया था। चुनाव के बाद ठेकेदार को वर्क शुरू करने की अप्रूवल मिली थी।
विज्ञापन

इन कारणों से प्रोजेक्ट हुआ लेट
पर्यावरण एवं वन मंत्रालय से मंजूरी मिलने में लगा समय
तोशाम रोड पर सड़क किनारे काफी संख्या में हरे पेड़ हैं, जो इस प्रोजेक्ट के आड़े आ रहे हैं। डाबड़ा चौक से बालसमंद नहर तक ही करीब 400 पेड़ खड़े हैं, जिन्हें काटा जाना है। इतनी बड़ी संख्या में हरे पेड़ काटने से पर्यावरण एवं वन मंत्रालय की मंजूरी लेनी पड़ी। ठेकेदार को जून में वर्क अलॉट हो गया था, जबकि मंत्रालय की तरफ से पेड़ काटने की अनुमति नवंबर में मिली। पेड़ न कटने के कारण ठेकेदार समय पर काम शुरू नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद भी वन विभाग ने बरती ढिलाई
नवंबर में मंत्रालय के पेड़ काटने की अनुमति मिलने के बाद भी वन विभाग ने पेड़ काटने का काम काफी धीमी रफ्तार से किया। हालत यह है कि सात माह में भी वन विभाग इन 400 पेड़ों को नहीं काट सका। अभी भी बालसमंद नहर तक करीब 100 पेड़ों को काटना बाकी है।
बिजली निगम का भी रहा अड़ियल रवैया
इस रोड के किनारे काफी संख्या में बिजली के खंभे लगे हैं, जिन्हें शिफ्ट किया जाना है। मगर एक साल तक बिजली निगम इन लाइनों को शिफ्ट नहीं कर सका है। इस कारण से भी काम काफी प्रभावित हुआ।
यह है फिलहाल स्थिति
डाबड़ा चौक से बालसमंद नहर तक वाले हिस्से में अभी तक वाइडनिंग का काम ही पूरा नहीं हुआ है। वाइडनिंग के बाद रोड़ी व तारकोल से इसे मजबूत बनाया जाएगा। उधर, आधार अस्पताल से लेकर डाबड़ा गांव तक के हिस्से की वाइडनिंग का काम अभी 25 प्रतिशत तक बाकी है। पेड़ व खंभों के कारण से काम रुका पड़ा है। डाबड़ा नहर पर पुल का निर्माण भी अभी बाकी है। इस हिस्से के ठेकेदार को पिछले वर्ष अगस्त में वर्क अलॉट किया गया था।
हमने पेड़ काटने व बिजली लाइन शिफ्ट करने को लेकर दोनों विभागों के पास छह माह पहले पैसा जमा कराया था। मगर आज तक न तो वन विभाग ने पेड़ काटे और न ही बिजली निगम ने लाइन शिफ्ट की।
- जय सिंह, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी बीऐंडआर
यह है प्रोजेक्ट
लागत- करीब 25 करोड़ रुपये
लंबाई- करीब 5500 मीटर
बनने के बाद चौड़ाई-14 मीटर
सेंट्रल वर्ज-1.20 मीटर
यह होगा फायदा
तोशाम रोड शहर के व्यस्त मार्गों में से एक है। इस रोड पर काफी संख्या में शिक्षण संस्थान और अस्पताल स्थित हैं। तोशाम व इस रूट के गांवों के लोगों का इस रोड के जरिये ही आवागमन होता है। साथ ही सेक्टर-13, सेक्टर 16-17, साउथ बाईपास जाने के लिए लोग इस रोड का इस्तेमाल करते हैं। प्रतिदिन इस रोड से करीब 10 हजार वाहन गुजरते हैं।

रोड के न बनने से यह हो रही परेशानी
डाबड़ा चौक से डाबड़ा गांव इस रोड पर काफी गड्ढे हो रखे हैं, जिस कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। प्री मानसून भी आ गया है, जिससे हल्की सी बारिश होते ही रोड पर कीचड़ फैल जाता है, जिससे हादसे का खतरा भी बना रहता है। सोमवार सुबह हुई बारिश के बाद रोड के हालात बुरे हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed