{"_id":"69975dd14d79ef2ed50553ca","slug":"tohanas-executive-engineer-krishna-kumar-charged-two-clerks-suspended-hisar-news-c-21-hsr1020-814892-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: टोहाना के कार्यकारी अभियंता कृष्ण कुमार चार्जशीट, दो क्लर्क निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: टोहाना के कार्यकारी अभियंता कृष्ण कुमार चार्जशीट, दो क्लर्क निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने कार्य में अपेक्षित प्रगति न होने पर फतेहाबाद जिले के टोहाना के कार्यकारी अभियंता कृष्ण कुमार को चार्जशीट करने के आदेश दिए। सौर ऊर्जा से संबंधित कनेक्शन में कोताही बरतने पर फतेहाबाद सिटी सब डिविजन के कंज्यूमर क्लर्क और रतिया सब डिविजन में कार्यरत एचकेआरएन के कर्मचारी को भी निलंबित करने के आदेश दिए।
डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने बुधवार को फतेहाबाद सर्कल कार्यालय में ऑपरेशन सर्कल फतेहाबाद की ऑपरेशनल रिव्यू कमेटी (ओआरसी) बैठक की अध्यक्षता करते हुए विस्तृत समीक्षा की। बैठक में लंबित बिंदुओं, पीएम-एसजीएमबी योजना की प्रगति, लंबित सोलर बिलिंग मामलों, सड़कों के मध्य स्थित विद्युत खंभों के स्थानांतरण, ‘मेरा गांव जगमग गांव’ योजना की प्रगति सहित कई मसलों पर चर्चा की गई।
प्रबंध निदेशक ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की प्रगति की विशेष समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना का लाभ प्रत्येक पात्र उपभोक्ता तक निर्धारित समय सीमा में पहुंचाया जाए। नए सौर कनेक्शनों के लिए नेट मीटर की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने और गुणवत्तायुक्त सामग्री की आपूर्ति के लिए विश्वसनीय वेंडरों को प्रोत्साहित करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने बिजली की लाइनों और ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत और रखरखाव के कार्य को अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि बिजली आपूर्ति में गर्मी में कोई बाधा न आए। बैठक उपरांत प्रबंध निदेशक ने फतेहाबाद स्टोर का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
बैठक में निदेशक (ऑपरेशन) विपिन गुप्ता, मुख्य अभियंता (कमर्शियल) अनिल शर्मा, मुख्य अभियंता (ऑपरेशन) राजेंद्र सभरवाल, अधीक्षण अभियंता कमर्शियल एसके सिंह, सीबीओ व विजेंद्र लांबा, मॉनिटरिंग हरिदत्त, स्टोर कंट्रोलर एसएस कंटूरा ,फतेहाबाद के अधीक्षण अभियंता शिव शंकर राय सहित सभी कार्यकारी अभियंता एवं उपमंडल अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।