फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Today sanitation workers will be on strike, there will be no cleanliness in the city

Hisar News: आज सफाई कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर, नहीं होगी शहर में सफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Today sanitation workers will be on strike, there will be no cleanliness in the city
हांसी। शहर की सफाई व्यवस्था शुक्रवार को प्रभावित रहेगी। क्योंकि नगर परिषद के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान का एक महीने का वेतन काटने पर व सफाई निरीक्षक के अभद्र व्यवहार की शिकायत को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन

दरअसल नगर पालिका कर्मचारी संघ के सदस्य राज्य कमेटी के आह्वान पर 11 कर्मचारी वीरवार को क्रमिक हड़ताल पर थे। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुरेंद्र यादव, खंड स्तर के प्रधान रविंद्र शर्मा, सचिव सोमबीर मोर, अशोक यादव, राजेश शर्मा वहां उपस्थित थे। सभी पदाधिकारी मिलकर कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुरेश चौहान से मिलने गए। वहां पर उन्होंने नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान बलजीत का दिसंबर महीने का वेतन जारी न करने व सुपरवाइजर सोनू चंदा को काम पर तैनात न करने का कारण पूछा। पदाधिकारियों के अनुसार वहां पर सहमति बन गई थी। तभी सफाई निरीक्षक के साथ हाजिरी को लेकर तनातनी हो गई। कर्मचारी सफाई निरीक्षक से उलझ गए। गुस्साए कर्मचारी कार्यालय से बाहर निकले व सफाई निरीक्षक के माफी मांगने की मांग रखी। वहीं सफाई निरीक्षक भी वहां से निकल गए। बाद में पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पूर्ण रूप से हड़ताल की घोषणा की। हड़ताल के दौरान कर्मचारी काम पर नहीं जाएंगे। वहीं डोर टू डोर कचरा उठान भी बंद रहेगा।
विज्ञापन

सफाई टेंडर न होने से सफाई व्यवस्था पहले ही खस्ता हाल है। नगर परिषद के 140 कर्मचारियों के सहारे ही काम चलाया जा रहा है, लेकिन अब कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से शहर की व्यवस्था प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी पर न आने के कारण संघ के प्रधान का वेतन जारी नहीं किया। कर्मचारी बात करने के लिए आए थे। मैंने आला अधिकारियों को अवगत करवा दिया है।
- डॉ, सुरेश चौहान, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद


हमारे जिला स्तर के पदाधिकारी वहां पर आए हुए थे। हम बात करने के लिए कार्यकारी अधिकारी के पास गए तो सफाई निरीक्षक ने हमारे पदाधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। कर्मचारी शुक्रवार को पूर्ण रूप से हड़ताल पर रहेंगे। - बलजीत, प्रधान, नगर पालिका कर्मचारी संघ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed