{"_id":"62951433eec9b04b0d1a9083","slug":"tobacco-consumption-is-affecting-the-lungs-heart-and-blood-pressure-hisar-news-hsr6330576172","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंबाकू का सेवन फेफड़े, हृदय और रक्तचाप पर डाल रहा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंबाकू का सेवन फेफड़े, हृदय और रक्तचाप पर डाल रहा असर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। बीड़ी-सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पादों का सेवन करने वाले लोग न केवल अपने जीवन से खिलवाड़ करते हैं बल्कि घर-परिवार की जमा पूंजी को भी इलाज पर फूंक देते हैं। तंबाकू का सेवन लोगों के फेफड़े, हार्ट और रक्तचाप पर असर डाल रहा है। लगातार सेवन करने से कैंसर हो सकता है। नागरिक अस्पताल में रोजाना 25 से 30 मरीज दवा लेने के लिए आ रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान चला कर लोगों को तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया जा रहा है। 31 मई से 21 जून तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा। 31 मई 2022 को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 2022 के विश्व तंबाकू निषेध दिवस की थीम है ‘पर्यावरण के लिए खतरनाक है तंबाकू’।
बीड़ी और सिगरेट पीने वालों के काटे जा रहे चालान
तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी चिकित्सक समीर ने बताया कि तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों के चालान काटे जाते हैं। परिवहन, पुलिस, शिक्षा, जिला प्रशासनिक, नगर निगम आदि सभी विभागों में चालन बुक भेजी हुई है। हर विभाग में नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया हुआ है, लेकिन कुछ विभागों को छोड़कर बाकी के विभाग बीड़ी और सिगरेट पीने वाले के चालान नहीं काट रहे हैं। अगर सभी विभाग अपनी जिम्मेवारी को समझें तो इस पर अंकुश लग सकता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 21 जून तक अभियान चलाकर स्कूलों में ड्राइंग प्रतियोगिता करवाई जाएगी। बीड़ी और सिगरेट पीने वालों के चालान काटे जाएंगे। उन्होंने बताया कि पिछले महीने करीब 220 लोगों के चालान काट चुके हैं।
रोजाना 25 से 30 मरीज तंबाकू के सेवन के कारण बीमार होने पर उपचार के लिए आ रहे हैं। उनके फेफड़े काफी खराब हो चुके होते हैं। तंबाकू का सेवन सबसे पहले फेफड़ों पर असर डालना है। इसके बाद हार्ट पर असर पड़ता है। रक्तचाप बढ़ जाता है। फेफड़े और मुंह में कैंसर हो जाता है। लगातार तंबाकू के सेवन से मरीज की मौत हो सकती है। ज्ञानेंद्र, फिजिशियन, नागरिक अस्पताल