फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   To make students fearless, youth adventure clubs will be formed in 360 government schools

विद्यार्थियों को निडर बनाने के लिए 360 सरकारी स्कूलों में बनेंगे यूथ एडवेंचर क्लब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
To make students fearless, youth adventure clubs will be formed in 360 government schools
हिसार। जिले के 360 सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में निडरता व बहादुरी के गुण पैदा करने के लिए यूथ एडवेंचर क्लब स्थापित किए जाएंगे। हर स्कूल में बने क्लब में 10 लड़के, 10 लड़कियां शामिल होंगे, जोकि शिक्षा विभाग से संबंधित एडवेंचर फन योजनाओं पर काम करेंगे। स्कूल में हर शनिवार को एडवेंचर कार्यक्रम कराना अनिवार्य होगा। क्लब में छठी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से प्रथम चरण में 137 मॉडल संस्कृति स्कूल, 36 आरोही स्कूल, 36 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और 120 रिर्सोस सेंटर के शिक्षकों को ट्रेंड करने का फैसला लिया है। निजी एजेंसी के एक्सपर्ट इन शिक्षकों को 6 विषयों पर ट्रेनिंग देंगे। ये शिक्षक विद्यार्थियों को एडवेंचर फन अर्थात पहाड़ों, समुद्र, जंगल सहित अन्य दुर्गम क्षेत्रों से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में बताएंगे। साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी वनस्पतियों के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षकों को इन 6 विषयों पर देंगे ट्रेनिंग
- एडवेंचर क्लब क्या है। उसके स्कूल व विद्यार्थियों को जोड़ने क्यों जरूरी है।
- एडवेंचर फन योजनाओं में सेफ्टी अहम मुद्दा है। जमीन, समुद्र, जंगल, पहाड़ों और अन्य भूगौलिक क्षेत्रों में यदि कार्यक्रम होते हैं तो किस तरह विद्यार्थियों को सुरक्षित रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- टेंट बनाने और सही तरीके बताए जाएंगे।
- स्कूलों में बनने वाले यूथ एडवेंचर क्लब कैसे स्थापित करने हैं। किस प्रकार विद्यार्थियों का चयन करना है।
- प्रति शनिवार को होने वाले एडवेंचर फन कार्यक्रम में क्या-क्या कार्यक्रम करवाने होंगे।
- अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्रों की भिन्न-भिन्न प्रकार की वनस्पतियों के बारे में किस तरह विद्यार्थियों को बताएंगे।
मनाली में शुरू हुई ट्रेनिंग
शिक्षा निदेशालय की ओर से रविवार से मनाली में शिक्षकों को एडवेंचर फन क्लब के लिए ट्रेनिंग कैंप लगाया है। जोकि रविवार से शुरू होकर 18 नवंबर तक चलेगी। इसमें हिसार, जींद, पानीपत, सोनीपत और पलवल के शिक्षकों को ग्रुपों के माध्यम से ट्रेनिंग दी जाएगी।

प्रति सरकारी स्कूल में यूथ एडवेंचर क्लब बनाए जाएंगे। हर क्लब में एक पुरुष, एक महिला शिक्षक के साथ 10 लड़कें और 10 लड़कियां शामिल होंगे। हर शनिवार को प्रति स्कूल में बने क्लब में एडवेंचर फन से जुड़ी एक गतिविधि करवानी अनिवार्य होगी। - राम कुमार, कार्यक्रम अधिकारी, शिक्षा निदेशालय, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed