{"_id":"68b5f56a167726235f038717","slug":"to-avoid-council-action-on-encroachment-the-shopkeeper-called-the-chairman-and-he-said-he-was-sorry-hisar-news-c-21-hsr1020-700746-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अतिक्रमण पर परिषद की कार्रवाई से बचने के लिए दुकानदार ने किया चेयरमैन को फोन किया तो बोले आईएम सॉरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अतिक्रमण पर परिषद की कार्रवाई से बचने के लिए दुकानदार ने किया चेयरमैन को फोन किया तो बोले आईएम सॉरी
विज्ञापन
हांसी। बाजार में अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद ने सख्ती शुरू कर दी है। सोमवार को उमरा गेट के समीप तीन दुकानदारों के चालान काटे गए। एक दुकानदार ने चेयरमैन को फोन लगाया तो चेयरमैन ने कहा आई एम सॉरी। चेयरमैन ने कहा कि अतिक्रमण को लेकर फिर से फोन न करें।
नगर परिषद के भवन निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह व अन्य कर्मचारी बाजारों में निरीक्षण करने निकले। इस दौरान वहां पर तीन दुकानदारों ने ढाई फीट से ज्यादा अतिक्रमण किया हुआ था। जिस पर भवन निरीक्षक ने तीनों का चालान कर दिया। चालान काटने का दुकानदारों ने विरोध किया और कहा कि सभी दुकानदारों ने चालान किया हुआ है। इस पर अधिकारियों ने उन्हें कहा कि अतिक्रमण पर सोमवार से सख्ती थी तो इसके लिए आज से शुरुआत है। जो भी अतिक्रमण करेगा उस पर कार्रवाई होगी। वहीं एक दुकानदार ने कार्रवाई से बचने के लिए चेयरमैन प्रवीन ऐलावादी को फोन भी मिलाया। जवाब में चेयरमैन ने कहा कि अतिक्रमण की कार्रवाई को लेकर उन्हें फोन न करें। क्योंकि दो दिन पहले वह व विधायक विनोद भयाना बाजारों में निकले थे और दुकानदारों से हाथ जोड़ कर कहा था कि अतिक्रमण न करें। इस दौरान कहा भी गया था कि सोमवार से सख्ती शुरू की जाएगी।
5 हजार रुपये तक के चालान: एसआई
पहले दिन हमने तीन दुकानों के चालान किए हैं। अभी 500 रुपये के चालान किए हैं। नियमानुसार 500 से 5 हजार रुपये तक का चालान हो सकता है। अतिक्रमण को देखकर तय किया जाएगा कि कितना चालान किया जाना है। - संजय कुमार, सफाई निरीक्षक, नगर परिषद।