फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Three prize crooks caught by Hisar and Gurugram STF

हिसार और गुरुग्राम एसटीएफ के हत्थे चढ़े तीन इनामी बदमाश

Tue, 13 Jul 2021 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Three prize crooks caught by Hisar and Gurugram STF
हिसार। हिसार और गुरुग्राम एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने अलग-अलग जगह से तीन इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस कड़ी में हिसार एसटीएफ ने एक लाख रुपये के कुख्यात इनामी बदमाश को असम से व गुरुग्राम टीम ने 55 हजार रुपये के दो अलग-अलग इनामी बदमाशों को देहरादून, उत्तराखंड व पलवल से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

हिसार टीम के हत्थे चढ़े अपराधी पर कई मामले दर्ज
हिसार एसटीएफ ने एक लाख रुपये के इनामी अपराधी झज्जर के चिमनी निवासी अशोक उर्फ डाट को 10 जुलाई को असम के होजाई रेलवे स्टेशन से दबोचा। अशोक पर झज्जर, रोहतक, बहादुरगढ़ में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

अशोक पर दर्ज मामले
- 12 जनवरी 2010 को बहादुरगढ़ शहर थाने में धारा 420, 467, 408, 471 व 120बी के तहत केस दर्ज।
- 19 जनवरी 2011 को रोहतक सिविल लाइन थाने में धारा 3, 4, 5 अनैतिक व्यापार अधिनियम (Immoral Traffic Act) के तहत केस दर्ज।
- 13 मार्च 2013 को झज्जर के सदर थाने में धारा 148, 149, 302, 120बी के तहत केस दर्ज।
- 2017 में बेरी थाने में दर्ज केस में झज्जर एसीजेएम परविंद्र कौर की अदालत ने दो जनवरी 2018 को अशोक को पीओ घोषित किया था।
----------
वहीं गुरुग्राम एसटीएफ ने 45 हजार रुपये के इनामी अपराधी पलवल के भिड़ुकी निवासी उमेश कुमार उर्फ लव को देहरादून से गिरफ्तार किया है। उमेश की गिरफ्तारी पर हरियाणा पुलिस द्वारा 25 हजार व दिल्ली पुलिस द्वारा 20 हजार रुपये इनाम की घोषणा थी। उमेश दिल्ली, पलवल एनसीआर में कई मामलों में वांछित अपराधी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमेश कुमार पर दर्ज मामले
- फरीदाबाद के सेक्टर-31 थाने में 2015 को धारा 25-54-59 आयुध अधिनियम के तहत केस दर्ज है।
- पलवल के हसनपुर थाने में 2013 को धारा 302 व 25-54-59 आयुध अधिनियम के तहत केस दर्ज।
- फरीदाबाद के बल्लभगढ़ थाने में 15 को धारा 325 व 25-54-59 आयुध अधिनियम के तहत केस दर्ज।
- पलवल के थाना हसनपुर में 2015 को धारा 307, 285, 341 व 25-54-59 आयुध अधिनियम के तहत केस दर्ज।
- फरीदाबाद के ओल्ड फरीदाबाद थाने में 2015 को धारा 285, 323 व 25-54-59 आयुध अधिनियम के तहत केस दर्ज।
- पलवल के चांदहट थाने में 2016 को धारा 285, 323 व 25-54-59 आयुध अधिनियम के तहत केस दर्ज।
- दिल्ली के पांडव नगर थाने में 2016 को धारा 307 व 25-54-59 आयुध अधिनियम के तहत केस दर्ज।
- दिल्ली के सीमापुरी थाने में 2016 को धारा 452, 506 के तहत केस दर्ज।
- यूपी के मथुरा में कोसीकलां थाने में 2017 को धारा 302 व 25-54-59 आयुध अधिनियम के तहत केस दर्ज।
- पलवल के हसनपुर थाने में 2018 को धारा 148, 149, 285, 307, 452, 506 व 25-54-59 आयुध अधिनियम के तहत केस दर्ज।
- पलवल के हसनुपर थाने में 2018 को धारा 148, 149, 307, 323, 506 व 25-54-59 आयुध अधिनियम के तहत केस दर्ज।
- फरीदाबाद के सेक्टर- 58 में 2018 को धारा 307 व 25-54-59 आयुध अधिनियम के तहत केस दर्ज।
- पलवल के हसनपुर थाने में 2020 को धारा 148, 149, 307, 427, 506, 379बी, 341 व 25-54-59 आयुध अधिनियम के तहत केस दर्ज।
- दिल्ली के ओखला इंडस्ट्रियल थाने में 2020 को धारा 387 के तहत केस दर्ज।
-----------
उधर, गुरुग्राम एसटीएफ ने 10 हजार रुपये के इनामी अपराधी फरीदाबाद के गांव आसोटी निवासी अजय को गांव असोटी से गिरफ्तार किया है। आरोपी अजय अगस्त 2020 में फरीदाबाद के छायसा थाने में धारा, 148,149, 323, 326, 506, 307, 25.54.59 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी को काबू कर फरीदाबाद सेक्टर-17 सीआईए के हवाले किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed