फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   three people corona infected in the district

जिले में तीन लोग कोरोना संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
three people corona infected in the district
हिसार। जिले में पांच दिन से लगातार कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। शनिवार को तीन लोगों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को ट्रेस कर लिया है। वहीं, टीकाकरण को लेकर भी विभाग अलर्ट है। जिले में सोमवार 3 जनवरी से 15 से 18 वर्ष के किशोरों के लिए वैक्सीनेशन अभियान शुरू होगा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने शिक्षण संस्थानों की बैठक की। विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस आयु वर्ग के करीब एक लाख किशोरों का टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को सेक्टर 14 निवासी 22 वर्षीय मजदूर, सेक्टर 16-17 निवासी 57 वर्षीय महिला व सेक्टर 13 निवासी 30 वर्षीय सीए की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित मरीजों के पास जाकर उनकी जांच की। संक्रमित मरीजों में सर्दी जुकाम जैसे लक्षण होने पर सैंपल करवाया था। तीनों मरीजों की हालत ठीक है। इनको होम आइसोलेट रखा गया है।
विज्ञापन

स्कूल-कॉलेज में लगेंगे शिविर
किशोरों का स्कूल-कॉलेज के साथ अन्य जगहों पर शिविर लगाकर भी टीकाकरण किया जाएगा। किशोरों को नागरिक अस्पताल व टीबी अस्पताल में भी वैक्सीन लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के पास ऐसे लगभग एक लाख के करीब बच्चे है, जिनकी उम्र 15 से 18 वर्ष की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौने 19 लाख लोगों को हुआ टीकाकरण
जिले में अभी तक 828240 लोगों की जांच की जा चुकी है। जिसमें संक्रमण के 54015 मामले आए हैं। इनमें से 52861 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। अभी तक 18 लाख 73 हजार 845 वैक्सीनेशन डोज दी गई है। 11 लाख 29 हजार 584 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज तथा 7 लाख 44 हजार 261 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली है
संक्रमण को वैक्सीनेशन से रोका जा सकता है। इसके साथ ही मास्क जरूर पहने और सामाजिक दूरी का पालन करें। किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर चिकित्सकों से परामर्श अवश्य लें व सैंपलिंग करवाएं।

डॉ. सुभाष खतरेजा, जिला सर्विलांस अधिकारी एवं आईडीएसपी इंचार्ज
स्कूलों को वैक्सीनेशन करवाने के लिए निर्देश दिए गए है, ताकि बच्चों को भी वायरस के खतरे से सुरक्षित किया जा सके। अगर कोई स्कूल स्वास्थ्य विभाग के पास सूचना देता है, तो वहां पर टीम को टीकाकरण के लिए भेजा जाएगा।
डॉ. तरुण, वैक्सीनेशन प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed