फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   three patient died from corona, 99 new people infected from corona

कोरोना से तीन की मौत, 4 दिन बाद फिर मिले 100 से कम कोरोना मामले

Tue, 29 Sep 2020 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
three patient died from corona, 99 new  people infected from corona
जिले में लगातार चार दिन से कोरोना मौत का आंकड़ा काफी बढ़ता जा रहा है, जबकि कोरोना केस पिछले कुछ दिनों के मुकाबले काफी कम मिल रहे हैं। मंगलवार को भी तीन लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। ये तीनों ही बुजुर्ग थे और बीपी, शुगर, निमोनिया जैसी बीमारियों से ग्रस्त थे। मंगलवार को 99 नए कोरोना मरीजों के मिलने के साथ ही संक्रमिता का आंकड़ा छह हजार पार पहुंच गया है।
विज्ञापन

तीनों मृतक मरीजों का प्राइवेट अस्पताल में उपचार जा रहा था। हालांकि, विभाग द्वारा कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए निशुल्क सभी सरकारी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं, जिनमें एक मृतक संक्रमित महिला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और दूसरा मृतक सेक्टर-15 व तीसरा आजाद नगर एरिया का रहने वाला था। इनको मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमण से मौतों का आंकड़ा 58 हो गया है। विभाग की देखरेख में तीनों मृतक संक्रमित मरीजों का उनके क्षेत्र के हिसाब से अंतिम संस्कार करवा दिया गया और टीमें उनकी हिस्ट्री जुटा रही हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को आई रिपोर्ट में 99 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनको मिलाकर जिलेे में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 6045 हो गया है। लगातार 7वें दिन मंगलवार को कोरोना से ठीक होनेे वाले मरीजों का रिकवरी रेट भी बढ़कर 79.21 हो गया है। विभाग की तरफ से डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल और नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष खटरेजा अपने टीम के साथ सभी संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री जुटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक संक्रमित मरीजों की हिस्ट्री
- डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल के अनुसार सेक्टर-15 निवासी 65 वर्षीय मृतक बुजुर्ग व्यक्ति 22 सितंबर को संक्रमित मिला था। शुरू से ही वह जिंदल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल था। कोरोना के अलावा उसे शुगर, निमोनिया, खूनी संक्रमण और दिल की बीमारी थी।
- सिरसा रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का रहने वाला 65 वर्षीय मृतक संक्रमित व्यक्ति लैब टेक्नीशियन के पद से सेवानिवृत्त था। कुछ दिन पहले ही वह संक्रमित मिला था और शुगर की बीमारी से पीड़ित था।
- आजाद नगर निवासी 58 वर्षीय मृतक संक्रमित व्यक्ति होली हेल्प अस्पताल में इलाज के दौरान 27 सितंबर को संक्रमित मिला था। उसके बाद वह रेफर होकर जिंदल अस्पताल में गया था, जहां पर उसकी मौत हो गई। इसकेे अलावा उसे निमोनिया की शिकायत भी थी।
डॉ. गुप्ता पहुंचे सैंपल देने
हिसार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ. कमल गुप्ता को मंगलवार को जुकाम की शिकायत हुई तो वे स्वयं ही फ्लू क्लीनिक पहुंचे और अपना कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल दिया।

मंगलवार को 99 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनके अलावा सेवानिवृत्त कर्मचारी सहित 3 लोगों की कोरोन संक्रमण से मौत हुई है। ये तीनों बुजुर्ग थे और शुगर, निमोनिया जैसी बीमारियों ग्रस्त थे।
डॉ. जया गोयल, डिप्टी सीएमओ, नागरिक अस्पताल, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed