फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Three miscreants looted a canter full of liquor at gunpoint, police recovered it within two hours

Hisar News: तीन बदमाशों ने पिस्तौल दिखा लूटा शराब से भरा कैंटर, पुलिस ने दो घंटे में किया बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants looted a canter full of liquor at gunpoint, police recovered it within two hours
शराब से लदे कैंटर के साथ पुलिस। 
हिसार। दिल्ली मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने चालक को पिस्तौल दिखाकर शराब से भरा कैंटर लूट लिया। सूचना मिलने पर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस हरकत में आई और वारदात के दो घंटे के अंदर कैंटर को सेक्टर 27-28 से बरामद कर लिया। हालांकि बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने बताया कि सोमवार देर रात अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को शराब से भरे कैंटर को लूटने की सूचना मिली। पुलिस को भिवानी के कलिंगा निवासी संदीप कुमार ने बताया कि वह रात को करनाल के कुटेल से कैंटर में शराब की पेट्टियां रखकर शहर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित गोदाम पर जा रहा था। रात होने के कारण गोदाम नहीं मिला। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों से गोदाम का पता पूछा। तीन युवकों ने देसी कट्टा दिखाकर मारपीट की और मोबाइल फोन, 5 हजार रुपये और कैंटर लूट लिया। सूचना मिलने पर एएसआई विरेंद्र सिंंह, मुख्य सिपाही राज सिंह ने कैंटर का पीछा किया। करीब दो घंटे के बाद आरोपी सेक्टर 27-28 में कैंटर छोड़ भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed