फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Three lakh saplings will be scattered in schools and institutions

स्कूलों व संस्थाओं में तीन लाख पौधे बिखेरेंगे महक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Three lakh saplings will be scattered in schools and institutions
राह ग्रुप के चेयरमैन नरेश सेलपाड़ अन्य पदाधिकारियों के साथ फूलों के पौधे वितरित करते हुए। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। राह ग्रुप फाउंडेशन एनजीओ के देशव्यापी अभियान कलरफुल इंडिया का आगाज सोमवार सुबह तलवंडी राणा के श्मशान घाट स्थित नर्सरी से किया गया। मुहिम के पहले दिन हिसार, फतेहाबाद व भिवानी जिले केे 60 स्कूलों व संस्थाओं को तीन लाख से अधिक फूलदार पौधे वितरित किए गए। अभियान का आगाज केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री कौशल किशोर ने लखनऊ से ऑनलाइन किया।
विज्ञापन

राह ग्रुप फाउंडेशन के चेयरमैन नरेश सेलपाड़ और फ्लावर मैन नाम से जाने जाते डॉ. रामजी जयमल ने बताया कि मुहिम के तहत तलवंडी राणा नर्सरी में 40 किस्मों के फूलों के पौधे निशुल्क वितरित किए गए। यह फूलदार पौधे स्कूलों, पार्कों, श्मशान घाटों, मंदिरों, गुरुद्वारों, सरकारी कार्यालयों व दूसरे प्रकार के सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जाएंगे। ऑनलाइन शुभारंभ करते हुए केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री कौशल किशोर ने कहा है कि यदि राह ग्रुप फाउंडेशन उनके क्षेत्र में इस प्रकार फूलों की निशुल्क नर्सरी स्थापित करती है, तो वे इसका संपूर्ण खर्च उठाने के लिए तैयार हैं। प्रत्येक वर्ष बीस लाख से अधिक फूलदार पौधे वितरित किए जाएंगे। नर्सरी में पहुंचकर सुबह सात बजे से आठ बजे तक पंजीकरण करवाने वालों को ही ये पौधे प्रदान किए जाएंगे। हिसार, जींद, भिवानी, कैथल व फतेहाबाद के क्षेत्रों में पौधे वितरित किए जाएंगे। इच्छुक व्यक्ति नरेश सेलपाड़ 98969999911, सारदुल वर्मा 9896691435,अश्विनी कुमार : 8222023564 से संपर्क कर सकते हैं। इस मौके जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग, सुरेश क्रांतिकारी, रामनिवास वर्मा, संरक्षक प्रवीन त्यागी, खेदड़ भजनलाल कम्बोज, महेंद्र चुघ, संजय भसीन, रघुबीर चीनिया, सारदुल वर्मा, सुदेश शर्मा, वंदना वर्मा, रिंकू पांचाल, जिले सिंह अधाणा, कृष्ण मुक्कड़, डॉ. सीताराम जागड़ा, डॉ. राजकुमार बावता, उमेद सिंह सेलपाड़, रोशन सेलपाड़, रामदिया चोपड़ा, दीपक बटार, सुभाष वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed