फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Three child burned in the house

घर में लगी आग की चपेट में आए तीन बच्चे, मदद की दरकार

Wed, 29 Jan 2020 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Three child burned  in the house
आग लगने से झुलसे बच्चे के साथ महिला। - फोटो : Hisar
गांव खरड़ अलीपुर में सोमवार को एक कच्चे घर में आग लग गई। इस दौरान घर में केवल चार बच्चे थे, जिनमें से तीन बच्चे आग की चपेट में आ गए। गांव के सरपंच ने उपायुक्त को पत्र लिख गरीब परिवार की मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत द्वारा उपायुक्त को लिखे पत्र में कहा गया है कि गांव के कृष्ण के घर सोमवार को किसी कारण से आग लग गई। उस वक्त घर में सिर्फ चार छोटे बच्चे थे। उनके पिता का देहांत हो चुका है और मां मजदूरी पर गई हुई थी। आग लगने से तीन बच्चे आग की चपेट में आ गए, जिनमें से दो बुरी तरह झुलस गए हैं, जिनमें से एक की उम्र सात माह और दूसरे की दो साल है। उन्हें मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। सरपंच ने बताया कि महिला के घर में केवल बच्चों की मां आरती ही मजदूरी करके बच्चों का पालन-पोषण करने वाली है। ग्राम पंचायत ने उपायुक्त से अनुरोध किया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए उनके परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए, ताकि बच्चों का उपचार और भरण-पोषण हो सके। उनके कच्चे मकान की छत भी गिर चुकी है। गांव खरड़ अलीपुर के सरपंच ने कहा कि जिला प्रशासन जल्द उनके परिवार की सहायता करें, ग्रामीण उनके आभारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed