फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Three acres of land sold for drugs, overdose died

हिसार: नशे की लत को पूरा करने के लिए तीन एकड़ जमीन बेची, ओवरडोज से हुई मौत

Fri, 01 Jul 2022 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Jul 2022 01:44 AM IST
सार

युवक को परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र में भेजा था। एक सप्ताह पहले वह गांव आया था। बहन से मिलने के लिए गया था वहां तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल लाए, चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Three acres of land sold for drugs, overdose died
ड्रग्स की लत

विस्तार

हरियाणा के हिसार में नशे की लत को पूरा करने के लिए तीन एकड़ जमीन बेच डाली। दिन-रात चिट्टे का नशा किया। नशा मुक्ति केंद्र भी गया लेकिन नशा नहीं छोड़ पाया। आखिर में नशे की ओवरडोज से 35 वर्षीय युवक की सांसें थम गईं। आदमपुर थाना पुलिस युवक के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह लेकर पहुंची। चिकित्सकों ने प्राथमिक रिपोर्ट में बताया कि नशे का अधिक सेवन करने से मौत हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। 

विज्ञापन

 
जिले के आदमपुर गांव में रहने वाले मृतक के बड़े भाई सतपाल ने बताया कि हम तीन भाई हैं। छोटा भाई सुशील करीब सात-आठ साल से नशा कर रहा था। हाथों पर इंजेक्शन लगाता था। करीब आठ साल पहले भाई का रिश्ता आया था लेकिन, युवती ने मना कर दिया।
विज्ञापन


उसके बाद भाई गुमशुम रहने लगा। गलत दोस्तों की संगत में पड़ गया और नशा करने लगा। दिन रात नशा करता था। घर और कुनबे के लोगों ने काफी समझाया लेकिन किसी न सुनी। कई बार उससे भादरा के पास एक गांव में नशा मुक्ति केंद्र में छोड़कर आते कुछ दिन ठीक रहता फिर दोस्तों के साथ उठता बैठता तो दोबारा इंजेक्शन लगा शुरू कर देता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन एकड़ जमीन बेच दी 
सतपाल ने बताया कि भाई ने नशे की लत को पूरा करने के लिए तीन एकड़ जमीन बेच दी। इस बारे में हमें काफी समय बाद पता चला। नशे के कारण घर में लड़ाई झगड़ा रहता था। उन्होंने बताया कि एक महीने पहले उसे नशा मुक्ति केंद्र में छोड़कर आए थे। वहां पर उसने नशा छोड़ दिया। गांव के तीन चार युवकों को भी नशा छुड़वाने के लिए लेकर गया था। सात दिन पहले वह गांव आया था और नई गाड़ी लेने की बात कह रहा था।

भाई ने कहा था कि उसने नशा छोड़ दिया अब वह नशा नहीं करेगा। बुधवार को वह बहन से मिलने के लिए उसके गांव गया था। वहां पर उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए मंडी आदमपुर लेकर गए। यहां के चिकित्सकों ने हिसार रेफर कर दिया। जब नागरिक अस्पताल लेकर आए तो यहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नशे के कारण भाई सुशील की मौत हुई है। 


बच्चे भी करने लगे हैं नशा 
गांव के लोगों ने बताय कि गांव में छोटे छोटे बच्चे चिट्टे का नशा कर रहे है। खेलने और पढ़ने की बजाय बच्चे नशे की चपेट में आ रहे है। उनका कहना है कि पुलिस नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे तो आने वाले समय में युवा नशे से दूर रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed