{"_id":"68f52d94394cb77a880328f3","slug":"three-accused-arrested-for-robbing-at-gunpoint-hisar-news-c-21-hsr1005-733476-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पिस्तौलनुमा वस्तु दिखाकर 150 रुपये लूटे, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पिस्तौलनुमा वस्तु दिखाकर 150 रुपये लूटे, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पिस्तौलनुमा वस्तु दिखाकर एक व्यक्ति से 150 रुपये की लूट मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों राधेश्याम निवासी कालवास, राज सिंह निवासी चौधरीवास और किशोर निवासी शिव कॉलोनी, हिसार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जांच अधिकारी एएसआई सतबीर सिंह ने बताया कि 18 अक्तूबर को शिकायतकर्ता रिंकू गांव सीसर, नरवाना ने थाना आजाद नगर में शिकायत दी थी। रिंकू के अनुसार वह अपनी पिकअप गाड़ी में रसगुल्लों से भरे डिब्बे लेकर बहल (भिवानी) से नरवाना जा रहा था। जब वह पनिहार चौक के पास पहुंचा, तो पीछे से बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने पिस्तौलनुमा वस्तु दिखाकर उसकी गाड़ी रुकवा ली।
विज्ञापन
इसके बाद वे उससे 150 रुपये व एक डिब्बा रसगुल्ले का छीन ले गए। शिकायत पर पुलिस ने थाना आजाद नगर में केस दर्ज करते हुए आरोपी राधेश्याम निवासी कालवास, राज सिंह निवासी चौधरीवास और किशोर निवासी शिव कॉलोनी, हिसार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त दो बाइक और 150 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन