{"_id":"61c607d3f097bb03fb0515af","slug":"threatening-to-kill-the-servant-of-sirsa-dera-case-registered-police-deployed-hisar-news-hsr620298432","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा डेरे के सेवादार को जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज, पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा डेरे के सेवादार को जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज, पुलिस तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। डेरा सच्चा सौदा के सेवादार को निहंग के वेश में आकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला भी दर्ज कर लिया है और एसपी ने डेरा का निरीक्षण कर बातचीत की।
अब डेरा की पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जहां नाकों की संख्या बढ़ाई है वहीं गश्त भी तेज कर दी है। इतना ही नहीं डेरा और आसपास के क्षेत्र में सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मचारी तैनात किए हैं। एसपी डॉ. अर्पित जैन ने डेेरा का निरीक्षण कर शिकायतकर्ता डेरा के सेवादार से बात की। उन्होंने डेरा और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए और डेरा की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी।
ये है मामला
डेरा सच्चा सौदा के खेत में लगी मोटर पर तैनात एक सेवादार पंजाब निवासी गुरबक्श सिंह ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में उसने बताया कि वह 20 नंबर मोटर पर तैनात है। मंगलवार रात जब वह खेत में था, तो निहंगों के वेश में चार लोग बाइक पर आए। उनके पास बंदूकें भी की। बाइक सवार निहंगों के वेश में आए लोगों ने पूछा कि डेरा में पंजाब का प्रधान कौन है। जब उसने कहा कि इस बारे में जानकारी नहीं है तो आरोप है कि उन्होंने बंदूक दिखाकर धमकाया और कहा कि नहीं बताया तो जान से मार देंगे। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले को पंजाब में हुए श्री गुरुग्रंथ साहिब बेअदबी मामले से जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन
डेरे की सुरक्षा के निर्देश दे दिए हैं : एसपी
मामले की जांच कर रहे हैं और डेरा की सुरक्षा बढ़ा दी है। सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मचारी तैनात किए हैं और पीसीआर को भी गश्त तेज करने से निर्देश दिए हैं।
- डॉ. अर्पित जैन, एसपी, सिरसा।