फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   threat

कूड़ा जलाने पर चालान काटा तो बहादुरगढ़ के पूर्व विधायक का फोन करवाकर धमकाया सीएसआई

Sun, 10 Nov 2019 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
threat
ऑटोमोबाइल कंपनी के शोरूम के बाहर जला हुआ कूड़ा देखते सीएसआई सुभाष सैनी व अन्य। - फोटो : Hisar
नगर निगम की स्वच्छता शाखा के अधिकारियों को अब खुले में कूड़ा जलाने वालों से धमकियां भी मिलने लगी हैं। दिल्ली रोड स्थित एक ऑटोमोबाइल कंपनी के शोरूम संचालक ने खुले में कूड़ा जलाने के आरोप में 2 हजार रुपये का चालान काटने पर निगम अधिकारियों को बहादुरगढ़ के पूर्व विधायक से डांट पिलवा दी।
विज्ञापन

खास बात यह है कि चालान काटने के बाद भी शोरूम के कर्मचारियों द्वारा कूड़ा जलाने का सिलसिला थमा नहीं है। शनिवार को भी शोरूम के बाहर दो जगह कूड़े में आग लगाई हुई मिली, जिसकी वीडियो बनाई गई और फोटो खींचे गए। अब स्वच्छता शाखा के अधिकारी इस पूरे मामले को सोमवार को नगर निगम कमिश्नर डॉ.जेके आभीर के सामने रखेंगे।
विज्ञापन

छह नवंबर को काटा था चालान
दरअसल, निगम की स्वच्छता शाखा की टीम के सदस्यों ने 6 नवंबर को इस शोरूम के बाहर कूड़ा जलता मिलने पर चालान काटा था। हालांकि शोरूम कर्मचारियों के आग्रह पर निगम अधिकारियों ने 5 हजार की बजाय 2 हजार रुपये का चालान काटा। इसके बाद भी कूड़ा जलता हुआ शोरूम के बाहर पाया गया। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निगम के सीएसआई सुभाष सैनी के पास बहादुरगढ़ के पूर्व विधायक का फोन आया। पूर्व विधायक ने कहा कि तुम्हें पैसे कमाने के लिए और कोई जगह नहीं मिलती है क्या। क्यों बिना मतलब शोरूम वालों को तंग करते हो। इस तरह काफी कुछ पूर्व विधायक ने सीएसआई को सुनाया। इस पर सीएसआई ने कहा कि उन्होंने तो 5 की बजाय 2 हजार का चालान काटा था क्योंकि यह पहली गलती मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी शोरूम के बाहर हर रोज कूड़ा जलाया जा रहा है। 6 नवंबर को चालान काटा था। पूर्व विधायक ने फोन करके धमकाने की कोशिश की थी। दोबारा नोटिस तैयार कर दिया है। सोमवार को कमिश्नर को मामले की पूरी जानकारी देंगे।
- सुभाष सैनी, सीएसआई, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed