फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Third-phase exam at HAU tomorrow; 1,581 candidates to appear.

Hisar News: एचएयू में तीसरे चरण की परीक्षा कल, 1581 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Third-phase exam at HAU tomorrow; 1,581 candidates to appear.
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में बीटेक बायोटेक्नोलॉजी, बीएससी (ऑनर्स) फिजिकल साइंसिज (चार वर्षीय) और बीएससी (ऑनर्स) लाइफ साइंसिज (चार वर्षीय) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए तीसरे चरण की प्रवेश परीक्षा शनिवार को होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए 1581 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर काम्बोज ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के बैठने सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


कुलसचिव डॉ. पवन कुमार ने बताया कि उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उस पर स्वयं सत्यापित फोटो लगानी होगी। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और शाम के सत्र में 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले अपने केंद्र पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि परीक्षा से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए उम्मीदवार फ्लेचर भवन स्थित सहायक कुलसचिव (एकेडमिक) कार्यालय में सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा कार्यालय के फोन नंबर 01662-255254 पर भी जानकारी ली जा सकती है। प्रवेश परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट hau.ac.in और admissions.hau.ac.in पर उपलब्ध प्रोस्पेक्टस में देखी जा सकती है।


परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि परीक्षा को सुचारु रूप से कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इसके लिए विशेष निरीक्षण दलों का गठन किया गया है। प्रत्येक उम्मीदवार की फोटोग्राफी भी करवाई जाएगी। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक डायरी या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। उम्मीदवारों को ऐसे उपकरण परीक्षा केंद्र के बाहर ही रखने होंगे जिनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं उम्मीदवारों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed