फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   there will be severe heat in Haryana In the beginning of June

Haryana Weather Forecast: जून के आगाज के साथ पड़ेगी भीषण गर्मी, पारा 47 तक पहुंचने के आसार

Mon, 30 May 2022 03:08 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 30 May 2022 03:08 AM IST
सार

रविवार को भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, जींद सोनीपत, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पानीपत, फरीदाबाद, पलवल जिले में अनेकों स्थानों पर पर हल्की बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
there will be severe heat in Haryana In the beginning of June
हरियाणा मौसम अपडेट - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

हरियाणा में जून माह की शुरुआत में फिर से भीषण गर्मी पड़ेगी। इस दौरान तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। नारनौल स्थित राजकीय महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर व मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 31 मई के बाद सम्पूर्ण उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां 10 दिनों के लिए गायब हो जाएगी। 
विज्ञापन


जून के शुरुआती 2 हफ्तों में उत्तर भारत मे तेज गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान फिर से 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाएगा, क्योंकि उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों और मैदानी राज्यों राजस्थान, पंजाब हरियाणा एनसीआर दिल्ली, उत्तर प्रदेश में इस दौरान किसी भी कमजोर या सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के अलावा किसी अन्य मौसम प्रणाली की आने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन


हालांकि पहाड़ी राज्यों में बारिश की गतिविधियां रुक-रुक कर कभी कहीं कभी कहीं देखने को मिल सकती है। लेकिन मैदानी इलाकों में मौसम लगभग साफ, शुष्क और बेहद गर्म रहेगा। हालांकि यह मानसून गतिविधियों को तीव्र सक्रिय करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा और मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून गतिविधियां ठीक तरीके और समय से होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में हुई हल्की बारिश
रविवार को भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, जींद सोनीपत, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पानीपत, फरीदाबाद, पलवल जिले में अनेकों स्थानों पर पर हल्की बारिश दर्ज की गई। इस दौरान हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 37 से 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.0 से 30.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। सोमवार को भी प्रदेश में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना रहेगी। मंगलवार से मौसम साफ व गर्म रहेगा। रविवार को नौतपा का पांचवां दिन रहा।

प्रदेश में बारिश की स्थिति (एमएम) 
  • जिला        बारिश
  • करनाल     16.5 
  • यमुनानगर   7.5
  • नारनौल      7.0
  • कैथल        5.0
  • कुरुक्षेत्र      4.0
  • अंबाला      4.0
  • फरीदाबाद    2.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed