फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   There will be no transfers in Electricity Corporation for three months: Ranjit Singh

बिजली निगम में तीन महीने तक नहीं होंगे तबादले-- रणजीत सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
There will be no transfers in Electricity Corporation for three months: Ranjit Singh
हिसार। प्रदेश के बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि तीन महीने तक बिजली निगम में तबादले नहीं किए जाएंगे। इस समय बिजली की मांग सबसे अधिक रहती है। ऐसे में कर्मचारियों-अधिकारियों के तबादले से दिक्कत आएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 11 राज्यों में बिजली संकट चल रहा है। हमारी हालत अन्य राज्यों की अपेक्षा अच्छी है। उद्योगों की बिजली कटौती के बाद अब घरेलू क्षेत्र को कटौती का सामना नहीं करना पड़ रहा। वह वीरवार को रेस्ट हाउस में लोगों की समस्या सुन रहे थे। इस दौरान कुछ लोग बिजली निगम में तबादले की अर्जी लेकर पहुंचे। जिस पर उन्होंने माइक से एलान किया कि अगले तीन महीने तक कोई ट्रांसफर नहीं होगी। इस समय बिजली के लिए क्रिटिकल समय चल रहा है।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यूपी, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब सहित 11 राज्यों में बिजली संकट है। उद्योगों की कटौती के बाद राहत मिली है। जिसके चलते पिछले 5 दिन से घरेलू क्षेत्र में कट नहीं लगाए जा रहे। उन्होंने कहा कि अडानी ग्रुप से 1050 मेगावाट का एमओयू 2.94 रुपये प्रति यूनिट पर था। लोकल कोयले से उत्पादित बिजली को लेकर यह एमओयू था। इंपोर्टेड कोल से तैयार बिजली हमें 7 रुपये यूनिट मिल रही है। अगर अब बिजली खरीदें तो वह हमें 12 रुपये यूनिट तक मिल रही है। जितनी डिमांड करें उतनी बिजली मिल भी नहीं पा रही। जून में कुछ प्रदेशों में मानसून आने से बिजली सरप्लस हो जाएगी। प्रदेश में दस लाख स्मार्ट मीटर लगाएंगे। इसमें गुरग्राम फरीदाबाद, करनाल, पंचकूला में तीन लाख स्मार्ट मीटर लग चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस बीता काल, 8 साल पहले हुड्डा को दी होती कमान तो...
एक सप्ताह पहले उदयभान हिसार में आए तो कोई उन्हें नहीं पहचानता। कांग्रेस बीता हुआ काल है। आठ साल पहले हुड्डा को कमान दी होती तो वह भले आदमी थे, इसे ठीक कर सकते थे। आज प्रियंका, राहुल, सोनिया गांधी का समय नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष के शपथ ग्रहण में कुलदीप बिश्नोई, कैप्टन अजय यादव, रणदीप सुरजेवाला शामिल नहीं हुए। कांग्रेस के नेताओं में यह टकराव पहले से ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed