{"_id":"629b8f985ea5e01e746cce9d","slug":"there-will-be-movement-of-big-ships-in-hisar-till-december-hisar-news-hsr6334705159","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में दिसंबर तक होगा बड़े जहाजों का आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में दिसंबर तक होगा बड़े जहाजों का आवागमन
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ.कमल गुप्ता अधिवक्ता?
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि हिसार शहर को सिंगापुर एवं दुबई की तर्ज पर विकसित करने के लिए विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के तहत कार्य किया जा रहा है।
वे शनिवार को स्थानीय न्यायिक परिसर में जिला बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण, धारा 370 और तीन तलाक जैसे ऐतिहासिक निर्णयों में न्यायपालिका की अहम भूमिका रही है। शहर में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की डिविजन बेंच, आईआईटी संस्थान लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे का योजनाबद्ध ढंग से विभिन्न चरणों में कार्य पूरा करवाया जाएगा।
चहारदीवारी का निर्माण कार्य पूरा होने के पश्चात दिसंबर 2022 तक बड़े जहाजों का आवागमन शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि न्यायिक परिसर में भी पार्किंग की मार्किंग की जाए। पार्किंग की मार्किंग का कार्य संपन्न होने के पश्चात इसकी अवहेलना करने वाले वाहनों के चालान भी किए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शहर को साफ सिटी-सेफ सिटी बनाने के लिए नगर निगम एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बार एसोसिएसन द्वारा रखी गई सभी मांगों को पूरा करवाने का आश्वासन दिया। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान अनिंद्र लोरा और सचिव रोहताश रेपसवाल ने शहरी स्थानीय निकाय मंत्री का स्वागत करते हुए विभिन्न मांगे रखी।
अधिवक्ताओं ने यह रखी मांगें
-हिसार में हाईकोर्ट की एक बैंच स्थापित की जाए।
-हिसार में पंजीकृत करीब 2700 वकील के लिए पार्किंग छोटी पड़ रही है इसलिए भविष्य को देखते हुए मल्टीलेवल पार्किंग की व्यवस्था करवाई जाए।
-बार रूम को विस्तारित कर इसका दायरा बढ़ाया जाए।
-पूर्व में स्थापित पर्यावरण अदालत जो अब कुरुक्षेत्र में है उसे पुन: हिसार में स्थापित किया जाए।
-चंडीगढ़ व पंचकूला की तर्ज पर हिसार में भी वकीलों के लिए रिहायशी सेक्टर अलाट किया जाए।
-वकीलों के लिए नए चेंबरों की फाइल हाईकोर्ट बिल्डिंग कमेटी के पास लंबित है उसका प्रोसेस पूरा कर वकीलों को जगह तत्काल उपलब्ध करवाई जाए।