फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   There was a stir after entering the house of a wild cat

जंगली बिल्ली के घर में घुसने से मचा हड़कंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
There was a stir after entering the house of a wild cat
मिलगेट में वन्य प्राणी विभाग की ओर से पकड़ी गई जंगली बिल्ली पिंजरे में। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। मिल गेट स्थित कैप्टन स्कूल के पास सोमवार को एक घर में जंगली बिल्ली घुसने से हड़कंप मच गया। जानकारी पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर वन्य प्राणी विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने जंगली बिल्ली को काबू किया और जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन

मिलगेट निवासी कृष्ण बिश्नोई की घर में ही दुकान है। दुकान के सामने स्थित बिजली की दुकान संचालक ने रिंकू ने सोमवार दोपहर कृष्ण को बताया कि तुम्हारे घर में कोई जानवर घुसा है। इसके बाद कृष्ण बिश्नोई ने घर में जांच की लेकिन उन्हें कोई जानवर नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी की जांच की तो उन्हें घर में बिल्ली के प्रवेश करने की जानकारी हुई।
विज्ञापन

कृष्ण ने बताया कि एक कमरे में उनके दादा-दादी बैठे थे और दूसरे कमरे में बिल्ली पिता के कमरे में पलंग के नीचे बैठी थी। इसके बाद लोगों ने वन्य प्रणाली विभाग को घटना की जानकार दी। सूचना पर 15 मिनट में टीम पिंजरा लेकर पहुंच गई और डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद बिल्ली को पकड़ा। हालांकि कुछ लोग इसे बिजु मान रहे हैं। मंडलीय वाइल्ड लाइफ ऑफिसर वेदप्रकाश का कहना है कि बिजु काले रंग का होता है। उसकी आंखें मोटी होती है। यह जंगली बिल्ली थी, जो इंसानों से दूर रहती है। एयरपोर्ट या जंगल के रास्तों से ये यहां पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------
सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। यह बिजु नहीं अपितु जंगली बिल्ली थी। उसे पकड़कर जंगल के क्षेत्र में छोड़ दिया है।
- वेदप्रकाश, डिविजनल वाइल्ड लाइफ ऑफिसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed