{"_id":"676b2d4cc475fa8814095164","slug":"there-is-an-obstacle-in-the-way-of-developing-sector-25-hisar-news-c-21-hsr1005-531526-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सेक्टर-25 को विकसित करने की राह में अटका रोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सेक्टर-25 को विकसित करने की राह में अटका रोड़ा
Wed, 25 Dec 2024 08:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 25 Dec 2024 08:47 PM IST
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) मुख्यालय ने सेक्टर-25 को विकसित करने के लिए भेजे एस्टीमेट पर आपत्ति जता लौटा दिया है। इसके साथ ही डिक्रस्ट डिजाइन के साथ एस्टीमेट भिजवाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद अधिकारी मुरथल कॉलेज से प्रोजेक्ट का डिक्रस्ट डिजाइन बनवाने की तैयारी कर रहे हैं।
शहर के पहले व्यावसायिक सेक्टर-25 में सड़क, सीवर, बिजली व पानी जैसी सुविधाओं को विकसित करने के लिए अधिकारियों ने करीब 136 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भिजवाया था। दरअसल इस सेक्टर को चंडीगढ़ की तर्ज पर विकसित करने की योजना है। सेक्टर में 15 गुणा 30 मीटर आकार के डिस्प्ले शोरूम बनाए जाने प्रस्तावित हैं। करीब 8 साल पहले इसका ले आउट कम डिमार्केशन प्लान तैयार किया गया था। एचएसवीपी ने सेक्टर के प्लॉटों की ऑनलाइन बोली भी करवाई थी, लेकिन बेस प्राइज काफी ज्यादा होने के कारण किसी ने रुचि नहीं दिखाई।
ले आउट प्लान में किया था संशोधन
सेक्टर-25 के ले आउट प्लान में संशोधन के दौरान कुछ साइट को रद्द कर दिया गया था। इसमें फायर स्टेशन, बूस्टिंग स्टेशन, ग्रिड सब स्टेशन, पुलिस स्टेशन, वेयर हाउस, अस्पताल व इंस्टीट्यूशन शामिल है।
विज्ञापन
किन-किन सुविधाओं पर कितना खर्च (करोड़ में )
बाहरी रोड 31.20
आंतरिक रोड व पार्किंग 70.10
पेयजल आपूर्ति 9.71
सीवर 7.29
बरसाती पानी डिस्पोजल 8.13
सीवर ट्रीटमेंट प्लांट 10.00
ये होंगी सुविधाएं
सुविधा एरिया संख्या
शॉप कम ऑफिस 11.76 एकड़ 173
बूथ 0.09 एकड़ 05
डिस्प्ले शोरूम 26.91 एकड़ 242
होटल 13.07 एकड़ 04
शॉपिंग मॉल 3.63 एकड़ 02
बहुमंजिली पार्किंग 6.8 एकड़ 01
सेक्टर-25 में बिजली, सड़क, सीवर व पानी आदि सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए एस्टीमेट मुख्यालय भिजवाया था। मुख्यालय का कहना है कि डिक्रस्ट डिजाइन के साथ एस्टीमेट को फिर से भिजवाया जाए। - भूपेंद्र सिंह, एक्सईएन, एचएसवीपी, हिसार।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता । संवाद