फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Theft in doctor's house

डॉक्टर गए ससुराल, पीछे से घर का सामान ले गए चोर

Thu, 31 Dec 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Thu, 31 Dec 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
Theft in doctor's house
शहर के एक निजी अस्पताल के डॉक्टर के घर कैंट एरिया में चोरों ने गहने, नकदी व सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब डॉक्टर सतीश अपने परिवार के साथ ससुराल जवाहर नगर में आए हुए थे। घटना के अगले दिन सुबह जब वे मकान पर पहुंचे तो उन्हें मामले के बारे में पता चला और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में डॉ. सतीश शर्मा ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ जवाहर नगर स्थित अपनी ससुराल आए हुए थे।

कैंट एरिया स्थित आदर्श कॉलोनी में वे फिलहाल किराये के मकान में रह रहे थे। चोरों ने बंद मकान का दरवाजा तोड़ कर वहां रखे सोने चांदी के गहने, नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। डॉक्टर व उनका परिवार जब अगले दिन मकान में पहुंचे तो उन्हें सामान बिखरा हुआ मिला। मामले की सूचना उन्होंने पुलिस को दी। कैंट एरिया चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जरूरी सबूत एकत्रित किए। पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed