{"_id":"63b9aacce9c4e53e6c29413a","slug":"the-workers-of-the-contractor-ran-away-from-hadda-rodi-lifting-of-dead-animals-from-the-city-stopped-tomorrow-the-corporation-s-team-will-inspect-hisar-news-hsr651864696","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हड्डा रोड़ी से भागे ठेकेदार के कारिंदे, शहर से मृत पशुओं का उठान बंद , कल निगम की टीम करेगी निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हड्डा रोड़ी से भागे ठेकेदार के कारिंदे, शहर से मृत पशुओं का उठान बंद , कल निगम की टीम करेगी निरीक्षण
विज्ञापन
हिसार। शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के निर्देश पर अब नगर निगम की टीम ने हड्डा रोड़ी के औचक निरीक्षण करेगी। निगम की ओर से कार्यकारी अभियंता के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। हिसार सदर पुलिस सोमवार को निगम जाकर पूरा ब्योरा जुटाएगी। वहीं निगम की जमीन पर गोवंश की चर्बी से घी बनाने के मामले का खुलासा होने के बाद हड्डा रोड़ी से ठेकेदार की लेबर काम छोड़कर जा चुकी है। जिस कारण पशुओं को दफनाने का काम भी नहीं हो पा रहा। शनिवार को शहर से मृत पशुओं को उठाने के परेशानी का सामना करना पड़ा।
निगम की हड्डा रोड़ी में गोवंश के मांस, चर्बी से घी बनाए जाने के खुलासे के बाद शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने शनिवार को आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि गोवंश की दयनीय दशा को सहन नहीं किया जाएगा। दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। निगम की ओर से इस मामले को लेकर कार्यकारी अभियंता संदीप धुंधवाल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। टीम ने रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है। टीम ने फैसला लिया कि हड्डा रोड़ी का औचक निरीक्षण किया जाएगा। किसी तरह का गैर कानूनी काम नहीं होने दिया जाएगा।
सदर थाना प्रभारी मंदीप सिंह ने कहा कि सोमवार को निगम से टेंडर की शर्तों की जानकारी सहित पूरा रिकॉर्ड जुटाएंगे। महम पुलिस भी इस मामले में जांच कर रही है।