{"_id":"6294fdb6db7e69059b1ffd86","slug":"the-worker-was-killed-by-attacking-him-with-an-iron-rod-on-the-head-hisar-news-hsr633052467","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर की मजदूर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर की मजदूर की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। गांव रामनगरिया में रविवार रात को फैक्टरी में काम कर रहे दो मजदूरों में झगड़ा हो गया। शराब के नशे में झगड़ा इतना बढ़ा गया कि एक मजदूर ने दूसरे के सिर में लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के जीजा मोहम्मद रहमद के बयान पर मामला दर्ज किया है और शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी बृज मोहन को दोपहर बाद ही गिरफ्तार कर लिया।
रामनगरिया में शिव मैटल फैक्टरी में दो मजदूर हरमौज खान और बृजमोहन ने पहले साथ बैठकर शराब पी। इस दौरान उनका खाना बनाने को लेकर झगड़ा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि झगड़ा इतना बढ़ा कि बृजमोहन ने हरमौज खान के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। रविवार रात करीब एक बजे हुई वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने हरमौज के परिजनों को सूचित कर दिया है। हरमौज खान मूल रूप से यूपी के हरदोई जिले का रहने वाला था। शहर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शराब पीने के बाद खाना बनाने को लेकर दोनों मजदूरों में झगड़ा हुआ था। पहले भी दोनों मजदूरों में कई बार झगड़ा हो चुका था। झगड़े के कारण एक मजदूर की मौत हो चुकी है। हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - सत्यनारायण, इंचार्ज, सब्जी मंडी चौकी ।