फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The thirst of the thirsty is not quenched at the bus stand

बस अड्डे पर प्याऊ पर नहीं बुझती प्यासों की प्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
The thirst of the thirsty is not quenched at the bus stand
बस अड्डे पर प्याऊ को खाली दिखाता विद्यार्थी। - फोटो : Hisar
हिसार। इस भयंकर गर्मी में बस अड्डे पर आने वाले यात्रियों को पानी तक नहीं मिल रहा है। हालात यह है कि बस अड्डे पर प्याऊ में पानी नहीं है। वाटर कूलरों में गर्म पानी आ रहा है। यात्रियों की ओर से बार-बार शिकायत करने के बावजूद अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। यात्री कैंटीन से पानी की बोतल खरीदकर प्यास बुझा रहे हैं।
विज्ञापन

रोजाना बस अड्डे पर 10 हजार से ज्यादा यात्रियों का आवागमन रहता है। मगर, यहां आने वाले यात्री ठंडा पानी पीने के लिए तरसते हैं। कई प्याऊ की तो टोंटियां भी टूटी हुई हैं, जिन्हें आज तक ठीक नहीं करवाया गया है। इसके अलावा बस अड्डे पर बना शौचालय पर भी करीब दो माह से ताला लटका हुआ है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मगर, रोडवेज की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

रात आठ बजे के बाद पूछताछ काउंटर पर किसी कर्मचारी की ड्यूटी नहीं
बस अड्डे के पूछताछ केंद्र पर रात 8 बजे के बाद किसी भी कर्मचारी की ड्यूटी नहीं है। ऐसे में यात्रियों को बसों के चलने के समय की जानकारी नहीं मिल पाती है। यात्रियों ने रोडवेज से मांग कि रात के समय में भी काउंटर पर किसी कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन पहले ही सभी वाटर कूलरों को ठीक करवाया गया था। यदि पानी गर्म आ रहा है तो दोबारा वाटर कूलरों को चेक करवाया जाएगा, ताकि इस भयंकर गर्मी में लोगों को ठंडा पानी मिल सके।
- राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed