फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The thief came on a bicycle, cut the locks with a saw and took away seven mobile phones in two minutes

साइकिल पर आया चोर, आरी से काटे ताले और दो मिनट में ले गया सात मोबाइल फोन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
The thief came on a bicycle, cut the locks with a saw and took away seven mobile phones in two minutes
हिसार। गणेश मार्केट में सोमवार देर रात एक मोबाइल शॉप में चोरी हो गई। साइकिल पर आए युवक ने पहले शटर पर लगे तालों को आरी से काटा फिर दुकान में घुसकर दो मिनट में सात मोबाइल फोन बैग में डाल फरार हो गया। दुकान मालिक प्रदीप सेहरा शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दुकान में करीब 2 लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। हालांकि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर का चेहरा कैद हो गया है।
विज्ञापन

मुलतानी चौक निवासी प्रदीप सेहरा ने बताया कि उनकी गणेश मार्केट में हरदेव मोबाइल गैलरी के नाम से दुकान थी। सोमवार को ही गणेश मार्केट में दुकान शिफ्ट की थी। सुबह पड़ोस के फोन कर चोरी की सूचना दी। जब वह दुकान पर पहुंचा तो ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो सामने आया कि रात साढ़े 12 बजे के करीब एक युवक साइकिल पर आता और दुकान से मोबाइल फोन बैग में डालता नजर आ रहा है। चोर ने मुंह पर मास्क पहन रखा है। शहर थाना पुलिस ने दुकानदार प्रदीप की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बरवाला में दिनदहाड़े मोबाइल शॉप से सामान-नकदी चोरी
शहर के मुख्य मार्ग पर ब्रह्मकुमारी आश्रम के नजदीक दिनदहाड़े मोबाइल शॉप में घुसकर एक युवक 55 हजार रुपये, मोबाइल व अन्य सामान चुरा ले गया। वारदात के समय दुकानदार अपने घर खाना खाने गया हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दुकान मालिक अंकुश कथूरिया ने बताया कि वह दोपहर 3 बजे दुकान का गेट बंद कर खाना खाने के लिए घर गया था। इस बीच किसी ने दुकान का गेट खोलकर गल्ले तोड़ 55 हजार रुपये, मोबाइल व अन्य सामान चुरा लिया। उधर, वार्ड-8 स्थित पुराने जलघर के नजदीक मकान के साथ लगते प्लॉट में खड़े दो ट्रैक्टरों से सोमवार रात सामान चोरी हो गया। पुलिस ने हंस राज की शिकायत पर एक नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed