{"_id":"67f5712ad9a7bf6be90b35e4","slug":"the-temperature-will-rise-further-today-hisar-news-c-21-hsr1013-601384-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: आज और बढ़ेगा तापमान, कल से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, गर्मी से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: आज और बढ़ेगा तापमान, कल से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, गर्मी से मिलेगी राहत
Wed, 09 Apr 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश में मंगलवार को दिन के तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक बुधवार को तापमान और बढ़ेगा। मगर वीरवार को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक पश्चिमी विक्षोभ 9 अप्रैल को सक्रिय होगा। इसके असर से उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा, जिससे 9 से 13 अप्रैल के दौरान बादलों की आवाजाही बढ़ेगी। इसके साथ ही तेज गति से हवाएं, अंधड़ और प्रदेश के 50-60 प्रतिशत क्षेत्र में बूंदाबांदी की संभावना है। इसके अलावा एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है। इस दौरान नमी वाली हवा चलने से उमसभरी गर्मी का भी सामना करना पड़ेगा। इस विक्षोभ से 11 से 16 अप्रैल तक गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि इसके बाद फिर से तापमान में उछाल आएगा।
दिन का तापमान 1.8 डिग्री तक बढ़ा
वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी जारी रही। इस दौरान दिन के तापमान में 1.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। साथ ही महेंद्रगढ़, रोहतक व हिसार आदि जिलों में लू की स्थिति भी रही। सिरसा में दिन का तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सर्वाधिक भी रहा। वहीं रात को भी गर्म हवाएं चल रहीं हैं। गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री रहा और यह प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा।