{"_id":"6a15dffe1c80fe10330e2710","slug":"the-swachh-survekshan-team-has-reached-the-district-next-week-it-will-inspect-the-municipal-area-hisar-news-c-21-hsr1020-878818-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: स्वच्छ सर्वेक्षण टीम जिले में पहुंची, अगले सप्ताह निगम क्षेत्र में करेगी निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: स्वच्छ सर्वेक्षण टीम जिले में पहुंची, अगले सप्ताह निगम क्षेत्र में करेगी निरीक्षण
विज्ञापन
हिसार। स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 की टीम ने जिले में प्रवेश कर लिया है। मंगलवार को टीम ने उकलाना नगर पालिका क्षेत्र में निरीक्षण शुरू किया और पहले दिन आठ बिंदुओं की जांच की। अब अगले सप्ताह टीम के हिसार नगर निगम क्षेत्र में पहुंचने की संभावना है। इसे लेकर निगम प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। अतिरिक्त निगम आयुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा ने अधिकारियों की बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन अधिकारियों के क्षेत्र में स्वच्छता रैंकिंग के अंक कटेंगे उसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की होगी।
उधर सेक्टरों और बाजारों की सफाई के लिए नियुक्त नई एजेंसी ने मंगलवार से कुछ कर्मचारियों को मैदान में उतार दिया। हालांकि, सफाई कर्मचारियों और डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाली गाड़ियों के कर्मचारियों की 15 दिन चली हड़ताल इस बार हिसार की स्वच्छता रैंकिंग पर असर डाल सकती है। शहर की कई गलियों और सड़कों पर अब भी कचरे के ढेर नजर आ रहे हैं।
मंगलवार को स्वच्छ सर्वेक्षण टीम ने उकलाना नगर पालिका में सर्वे शुरू किया। टीम यहां तीन से चार दिन तक विभिन्न बिंदुओं का निरीक्षण करेगी। इसके बाद टीम नारनौंद पहुंचेगी, जहां भी तीन से चार दिन तक सर्वे चलेगा। इसके बाद सात से आठ दिन में टीम हिसार नगर निगम क्षेत्र में पहुंचेगी।
विज्ञापन
निगम अधिकारियों के अनुसार, 2 या 3 जून को टीम हिसार नगर निगम क्षेत्र में पहुंच सकती है। इसे देखते हुए निगम अधिकारियों के पास तैयारियों के लिए केवल छह से सात दिन का समय बचा है। इस बीच 28 मई को ईद तथा 30 और 31 मई को शनिवार-रविवार का अवकाश भी है। ऐसे में अवकाश के दिनों में भी सफाई कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाने को लेकर मंथन चल रहा है।
-- -- -- -- -- -
स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 की टीम के उकलाना नगर पालिका पहुंचने की सूचना मिली है। टीम अगले सप्ताह हिसार नगर निगम क्षेत्र में प्रवेश करेगी। हम पूरी तरह तैयार हैं। निगम कर्मियों को सभी क्षेत्रों में नियमित सफाई के निर्देश दिए गए हैं। नई एजेंसी के कुछ कर्मचारी मंगलवार को बाजारों में सफाई कार्य के लिए पहुंचे हैं। इस सप्ताह अधिकांश कर्मचारी उपलब्ध हो जाएंगे। आम नागरिकों से अपील है कि खुले में कचरा न डालें और गीला व सूखा कचरा अलग-अलग रखें।
- डॉ. प्रदीप हुड्डा, अतिरिक्त निगम आयुक्त, हिसार।
-- -- -- -- -- -
हड़ताल के बाद लोगों की बिगड़ी आदत
1 से 15 मई तक चली हड़ताल के दौरान लोगों ने सड़कों पर कचरा फेंकना शुरू कर दिया था। अब कई लोगों ने इसे आदत बना लिया है। लोग निगम की कचरा गाड़ी का इंतजार करने के बजाय खुले में ही कचरा डाल रहे हैं। इससे निगम कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिन डंपिंग प्वाइंट्स को निगम पहले बंद कर चुका था, वहां भी दोबारा कचरा डाला जा रहा है।