{"_id":"67d9cc181535d0e89f02ed11","slug":"the-survey-team-inspected-ward-11-12-including-the-bus-stand-and-also-took-feedback-from-more-than-50-people-hisar-news-c-21-hsr1005-587669-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सर्वे टीम ने बस स्टैंड सहित वार्ड 11-12 का किया निरीक्षण, 50 से ज्यादा लोगों से फीडबैक भी लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सर्वे टीम ने बस स्टैंड सहित वार्ड 11-12 का किया निरीक्षण, 50 से ज्यादा लोगों से फीडबैक भी लिया
विज्ञापन
शहर के एक सार्वजनिक शौचालय की जांच करता स्वच्छ सर्वेक्षण टीम का सदस्य।
हिसार। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत शहर में दूसरे दिन भी सर्वे जारी रहा। इस दौरान सर्वे टीम ने शहर के बस स्टैंड सहित वार्ड नंबर 11 और 12 का निरीक्षण किया। टीम ने दोनों वार्डों में सफाई के संबंध में 50 से ज्यादा लोगों का फीडबैक भी लिया।
टीम बुधवार को भी शहर में सर्वे का काम करेगी। बता दें कि सर्वे टीम सोमवार को शहर पहुंची थी। पहले दिन टीम ने ऋषि नगर, सातरोड व तोशाम रोड पर बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के अलावा मॉडल टाउन एरिया व ऋषि नगर एरिया की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया था।
दो टीमें बनाकर किया सर्वे : दूसरे दिन दो टीमें बनाकर सर्वे का काम किया गया। एक टीम में एक सदस्य तो दूसरे टीम में दो सदस्य शामिल रहे। इस दौरान टीम ने बल्क वेस्ट जनरेटर के तौर पर बस स्टैंड का सर्वे किया। यहां टीम ने बस स्टैंड प्रशासन से कचरे के निस्तारण को लेकर सवाल-जवाब किए। इसके बाद टीम शहर के वार्ड नंबर 11 व 12 में गई। इन वार्डों में टीम ने सार्वजनिक शौचालयों की सफाई व्यवस्था देखी। साथ ही रिहायशी व व्यावसायिक एरिया में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
लोगों से सफाई व्यवस्था के संबंध में लिया फीडबैक : इस दौरान टीम ने दोनों वार्डों से करीब 30-30 लोगों का फीडबैक लिया।
फीडबैक में टीम ने लोगों से पूछा कि कितने दिनों में घरों से कचरे का उठान होता है। क्या गीला व सूखा कचरा अलग-अलग एकत्रित किया जाता है। क्या प्रतिदिन निगम के कर्मचारी सड़कों पर झाडू लगाते हैं। क्या सार्वजनिक शौचालयों में सफाई रहती है। सर्वे का काम सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चला।
स्वच्छ सर्वेक्षण के संबंध में सिटीजन फीडबैक जारी : स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत सिटीजन फीडबैक भी चल रहा है। शहरवासी शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर 31 मार्च तक अपना फीडबैक दे सकते हैं। इसके लिए पहले स्वच्छ भारत मिशन अर्बन की वेबसाइट पर जाए।