फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The strike did not have much effect, 90 percent of the roadways buses were running

Hisar News: हड़ताल का नहीं दिखा खास असर, 90 प्रतिशत चली रोडवेज बसें

Thu, 10 Jul 2025 06:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 10 Jul 2025 06:39 AM IST
विज्ञापन
The strike did not have much effect, 90 percent of the roadways buses were running
हिसार रोडवेज के चक्के जाम के दौरान बस का इंतजार करते यात्री ।संवाद
हिसार। देशव्यापी हड़ताल में समर्थन में रोडवेज बसों का कोई खास असर देखने को नहीं मिला। हालांकि सुबह 3:40 बजे से सुबह 8 बजे तक बसें नहीं गईं। मगर बाद भी गांवों में रात्रि ठहराव के बाद बसें वापस आना शुरू हो गईं। उसके बाद बस स्टैंड से बसें निकलनी शुरू हो गईं। मगर बसों के लिए यात्रियों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

रोडवेज यूनियन की मानें तो 90 प्रतिशत बसें चली हैं। हालांकि रोडवेज महाप्रबंधक ने 100 प्रतिशत बसें चलने का दावा किया है। वहीं, हड़ताल को देखते हुए रोडवेज ने पहले से ही तैयारी पूरी कर ली थी। 10 से 15 बसें एक दिन पहले ही पुलिस लाइन में खड़ी करवा ली गईं। हिसार डिपो में कुल 262 बसें हैं। डिपो प्रधान और राज्य प्रभारी राजबीर दूहन ने बताया कि 10 प्रतिशत ही बसें नहीं चल पाई हैं। हिसार डिपो की पहली बस चंडीगढ़ के लिए सुबह 3:40 बजे रवाना होती है।
विज्ञापन

दरअसल, हड़ताल के चलते रात्रि ढाई बजे कर्मचारी बस स्टैंड पहुंचना शुरू हो गए थे। बस स्टैंड पर पुलिस बल तैनात किया गया। पहले कर्मचारी वर्कशॉप के बाहर बैठ गए। मगर धूप होने के चलते कर्मचारियों ने अपना धरना उठा लिया और बस स्टैंड पर पूछताछ केंद्र के सामने बैठे गए। यहां भी कर्मचारियों की संख्या काफी कम दिखाई दी। इस मौके पर डिपो प्रधान राजकुमार चौहान, अरुण शर्मा, जोगिंद्र पंघाल, नरेंद्र खरड़, नरेंद्र सोनी, अजय दूहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
राष्ट्रव्यापी हड़ताल का रोडवेज बसों पर कोई असर नहीं देखने को मिला। हिसार डिपो की सभी बसें 100 प्रतिशत सुचारू रूप से चली हैं।
- डॉ. मंगलसैन, महाप्रबंधक, रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed