फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The storage of Covishild is over, the department has pasted the notice indefinitely

कोविशिल्ड का भंडारण खत्म, विभाग ने अनिश्चित काल के लिए चस्पा किया नोटिस

Thu, 08 Jul 2021 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
The storage of Covishild is over, the department has pasted the notice indefinitely
हिसार। जिला स्वास्थ्य विभाग के पास कोविशिल्ड का भंडारण खत्म हो गया है। पिछले पांच दिनों से विभाग के पास वैक्सीन की खेप नहीं है और न ही वैक्सीन आने का कोई मैसेज आया है। ऐसे में विभाग के लिए भी मुश्किलें खड़ी हो गई है, क्योंकि काफी लोग वैक्सीन लगवाने के लिए बूथ का पता करने विभाग के पास आ रहे है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल परिसर में सोसायटी ऑफिस के बाहर नोटिस भी चस्पा कर दिया है, जिस पर लिखा है कि वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो चुका है और वैक्सीनेशन अनिश्चित काल के लिए बंद किया गया है।
विज्ञापन

अब विभाग के पास 9 हजार के आसपास कोवैक्शीन का भंडारण बचा है, लेकिन वह केवल उनके लिए है, जिन्हें दूसरी डोज लगनी है। इस समय बहुत कम लोगों को यह डोज लग रही है। यह दूसरी डोज वालों के लिए रिजर्व है। विभाग का कहना है कि कोवैक्सीन शुरू से लिमिट में आ रही है और काफी कमी भी है। इसलिए इसके शुरू से ही इक्का-दुक्का ही बूथ बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नहीं बनेंगे बूथ
वैक्सीन न आने के कारण विभाग ने वीरवार को टीकाकरण के लिए कोई बूथ नहीं बनाए है। विभाग का कहना है कि जब तक वैक्सीन नहीं आती है तब तक बूथ नहीं बनाए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

460 को लगा टीका
जिलेभर में बुधवार को विभाग ने कोवैक्सीन के लिए जिला टीबी अस्पताल सहित 9 जगहों पर बूथ बनाए थे, जहां पर 460 लाभार्थियों को कोवैक्सीन का टीका लगा। इनमें से 124 युवा सहित 150 लोगों को पहली डोज लगी और बाकी को दूसरी डोज लगी।

इनको लग चुकी वैक्सीन
जिल में अभी तक लोगों को लग चुकी वैक्सीन- 351455
प्रथम चरण- 13520
फ्रंटलाइन वर्कर - 5709
60 वर्ष से अधिक उम्र के - 82691
45 से 60 वर्ष तक के - 101923
18 से 44 साल तक युवा- 147612
अब तक लोगों को लगी दूसरी डोज - 55139
प्रथम चरण - 10147
फ्रंटलाइन वर्कर - 3288
60 वर्ष तक के - 19018
45 से 60 साल तक के- 19492
18 से 44 साल तक के - 3194
---------------------
अभी नहीं आई वैक्सीन
अभी तक वैक्सीन नहीं आई है और न ही हमारे पास वैक्सीन मिलने का कोई मैसेज आया है। वैक्सीन के बिना बूथ भी नहीं बनाए जा सकेंगे। कोवैक्सीन का कम भंडारण बचा है, जिससे लोगों को दूसरी डोज लगाई जा रही है।
डॉ. जितेंद्र शर्मा, डिप्टी सीएमओ, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed